दून पुलिस कप्तान के निर्देशन में नशा तस्करों के मंसूबों को नाकाम करता आपरेशन प्रहार
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में सम्पूर्ण जनपद में चलाये जा रहे आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत सघन चैकिंग अभियान के दौरान अभियुक्त आया गिरफ्त में।*
वर्तमान में सम्पूर्ण जनपद में प्रचलित आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सघन चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/चरस/ स्मैक/गांजा आदि)तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत कोतवाली रायवाला पर गठित पुलिस द्वारा दिनांक 21-04-2026 को चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर सत्यनारायण मंदिर के पास मिड-वे रेस्टोरेंट के सामने से 01 अभियुक्त समीर सिंह चौहान पुत्र उदय सिंह चौहान को 135 टैट्रा पैक (कुल 03 पेटी) देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध *कोतवाली रायवाला पर मु0अ0सं0: 56/26 धारा: 60/72 आबकारी अधि0* का अभियोग पंजीकृत किया गया।
अवैध मादक पदार्थों/शराब तस्करी में लिप्त अभियुक्तो के विरूद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में लगातार सघन चैकिंग अभियान जारी है।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*
समीर सिंह चौहान पुत्र उदय सिंह निवासी मुर्गी फार्म प्रतीतनगर रायवाला कोतवाली रायवाला जनपद देहरादून उम्र 40 वर्ष
*बरामदगी:* 135 टैट्रा पैक (कुल 03 पेटी) देशी शराब
*पुलिस टीम*
1- हे0का0 योगेंद्र सिंह
2- का0 अनुज राठी
