Homeराज्य समाचारउत्तराखंडअंकिता भंडारी की बरसी पर कांग्रेस की हुंकार: न्याय के लिए संघर्ष...

अंकिता भंडारी की बरसी पर कांग्रेस की हुंकार: न्याय के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प

बरसी पर श्रद्धांजलि सभा, सीबीआई जांच में देरी और कथित वीआईपी प्रकरण की सच्चाई सार्वजनिक करने की उठाई मांग

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग पर कांग्रेस का गंगा भोगपुर में विशाल धरना

गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रदर्शन, अंकिता प्रकरण की सीबीआई जांच पर उठाए सवाल
‘अंकिता को न्याय दो’ के नारों से गूंजा गंगा भोगपुर, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

अंकिता भंडारी हत्याकांड की बरसी पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि। अंकिता को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस की हुंकार, सीबीआई जांच में देरी के खिलाफ गंगा भोगपुर में विशाल धरना।

अंकिता भंडारी हत्याकांड की बरसी पर आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल के नेतृत्व में गंगा भोगपुर निकट बनंत्रा रेस्टोरेंट यमकेश्वर में श्रद्धांजलि सभा एवं सीबीआई जांच में देरी को लेकर विशाल धरना प्रदर्शन। कार्यक्रम में चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह, चुनाव प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष डॉ0 हरक सिंह एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी, पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, महिला अध्यक्ष ज्योति रौतेला सहित वरिष्ठ नेतागण एवं हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। कांग्रेस पार्टी ने अंकिता को न्याय दिलाने, हत्याकांड की सीबीआई जांच में हो रही देरी तथा कथित ‘वीआईपी’ प्रकरण की सच्चाई सामने लाने की मांग को लेकर जोरदार आवाज बुलंद की।
श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस नेताओं ने अंकिता भंडारी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके परिजनों को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल ने कहा कि अंकिता भंडारी केवल एक बेटी नहीं थी, बल्कि उत्तराखंड की लाखों बेटियों की आवाज और सम्मान का प्रतीक बन चुकी हैं। उनके परिवार को न्याय दिलाना पूरे उत्तराखंड की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हत्याकांड के इतने समय बाद भी सीबीआई जांच की प्रगति को लेकर स्पष्ट जानकारी सार्वजनिक न होना गंभीर चिंता का विषय है। सरकार को प्रदेश की जनता के सामने यह स्पष्ट करना चाहिए कि जांच कहां तक पहुंची है और कथित वीआईपी प्रकरण की सच्चाई कब सामने आएगी। उन्होंने कहा कि अंकिता को न्याय मिलने तक कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। प्रदेश की जनता जानना चाहती है कि उस वीआईपी का नाम और भूमिका क्या थी, जिसका उल्लेख इस प्रकरण में लगातार सामने आता रहा है। सरकार को किसी भी तथ्य को छिपाने के बजाय निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से पूरी सच्चाई जनता के सामने रखनी चाहिए।
प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ने कहा कि अंकिता भंडारी के परिवार को न्याय दिलाना किसी राजनीतिक दल का मुद्दा मात्र नहीं, बल्कि उत्तराखंड की अस्मिता, बेटियों की सुरक्षा और न्याय व्यवस्था में जनता के विश्वास का सवाल है। कांग्रेस पार्टी इस मामले में सरकार पर लगातार दबाव बनाएगी और जब तक अंकिता को पूर्ण न्याय एवं कथित वीआईपी प्रकरण की सच्चाई सामने नहीं आती, तब तक जनसंघर्ष जारी रहेगा।
चुनाव प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष डॉ0 हरक सिंह रावत ने कहा कि धामी सरकार के पिछले चार वर्ष के कार्यकाल में महिलाओं और नाबालिगों के साथ जितने अत्याचार और बलात्कार हुए हैं उसने अब तक के सारे रिकार्ड तोड़ दिये हैं। अंकिता भंडारी हत्याकांड में भाजपा नेता की संलिप्तता तथा हत्याकांड के लिए जिम्मेदार वीआईपी का नाम भाजपा सरकार चार साल में उजागर नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अंकिता भंडारी हत्याकांड जैसे जघन्य अपराध जैसी मानवता को शर्मसार करने वाली घटनाओं पर चुप्पी साधे हुए है। भाजपा सरकार के चार साल के कार्यकाल में हुए महिला अत्याचार एवं बेरोजगारों के हितों पर हुए कुठाराघात की घटनाओं से साबित हो गया है कि भ्रष्टाचारी और बलात्तकारियों को राज्य की धामी सरकार का पूरा संरक्षण प्राप्त है।
“अंकिता को न्याय दो-वीआईपी का सच सामने लाओ” के नारों से गंगा भोगपुर का क्षेत्र गूंज उठा। कार्यक्रम का संचालन पूर्व नगर अध्यक्ष राकेश सिंह मिंया ने किया
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, प्रदेश महामंत्री संगठन राजेन्द्र सिंह भंडारी, प्रदेश महामंत्री राजन्द्र शाह, अश्विनी बहुगुणा, ओम गोपाल रावत, राकेश राणा, सोशल मीडिया अध्यक्ष अभिनव थापर, राजपाल खरोला, जिलाध्यक्ष विकास नेगी, मोहित उनियाल, संजय किशोर, मीना बछवाण, अमन गर्ग, बालेश्वर सिंह, जयेन्द्र रमोला, प्रवक्ता गरिमा दसौनी, संजय सैनी, सुरेन्द्र रांगड, दिनेश कौशल, अनूसूचित जाति के अध्यक्ष मदन लाल, पूर्व सैनिक अध्यक्ष कर्नल रामरतन नेगी, कार्यकारी अध्यक्ष विनोद कुमार, मनीष गौनियाल, रूचि कैन्तूरा, भुवनेश खर्कवाल, सुनित सिंह राठौर, महंत विनय सारस्वत, राजेन्द्र चौधरी, सचिन गुप्ता, क्रांति कपरवाण आदि सैकडों कांग्रेसजन उपस्थित थे।

मीडिया विभाग
प्रदेश कांग्रेस कमेटी

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News