Homeक्राइमBig Breaking: एंबुलेंस में मरीज नहीं, 90 किलो गांजा,  पौड़ी पुलिस ने...

Big Breaking: एंबुलेंस में मरीज नहीं, 90 किलो गांजा,  पौड़ी पुलिस ने 45 लाख की खेप पकड़ी, चालक गिरफ्तार

पौड़ी पुलिस की सघन एवं प्रभावी चेकिंग में खुला राज: एंबुलेंस को बनाया गांजा तस्करी का जरिया, 45 लाख  कीमत के 90 किलो गांजे के साथ चालक को दबोचा

*नशे की बड़ी खेप पकड़ी, अब नेटवर्क की बारी—सप्लाई चेन से जुड़े अन्य संपर्कों की तलाश में जुटी पुलिस।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार द्वारा जनपद में नशे के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने, नशा तस्करों की सप्लाई चेन को ध्वस्त करने तथा नशीले पदार्थों की बिक्री, आपूर्ति, परिवहन एवं वितरण से जुड़ी प्रत्येक कड़ी के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।

निर्गत निर्देशों के क्रम में क्षेत्राधिकारी श्रीनगर श्री तपेश कुमार के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्रीनगर श्री कुलदीप सिंह के नेतृत्व में दिनांक 23.08.2026 को सुबह तड़के श्रीनगर पुलिस टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। अभियान के दौरान आवास विकास ग्राउंड, श्रीनगर के समीप वाहनों की चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UK14-PA-0539 (इको एंबुलेंस) को रोका गया और पुलिस टीम को शक होने पर जब एम्बुलेंस की तलाशी ली गई तो तलाशी के दौरान एंबुलेंस में रखे 09 कट्टों से कुल 90 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस टीम द्वारा मौके से वाहन चालक रविन्द्र सिंह, निवासी चौरास, जनपद टिहरी गढ़वाल को गिरफ्तार किया गया तथा तस्करी में प्रयुक्त एंबुलेंस को भी सीज किया गया। मादक पदार्थ बरामदगी के संबंध में कोतवाली श्रीनगर में अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0-53/2026 धारा 8/20/60 NDPS एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही सप्लाई चैन के संबंध में भी पुलिस द्वारा आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है।

पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह श्रीकोट में उक्त एंबुलेंस का संचालन करता है तथा अपने एक अन्य सहयोगी के साथ एंबुलेंस से जनपद रुद्रप्रयाग क्षेत्र से गांजे के कट्टे लेकर श्रीनगर आ रहा था और इस गांजे को वह रुद्रप्रयाग से कम दामों पर खरीद कर लाया जिसे वह श्रीनगर में अधिक मूल्य पर बेचने का प्लान था। अभियुक्त द्वारा यह भी बताया गया कि वह पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त रहा है तथा इस कार्य के एवज में उसे आर्थिक लाभ प्राप्त होता था। पुलिस द्वारा अभियुक्त से प्राप्त जानकारी एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण की गहनता से विवेचना एवं जांच की जा रही है। मादक पदार्थ की आपूर्ति से जुड़े अन्य व्यक्तियों एवं तस्करी की पूरी सप्लाई चेन के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

*अभियुक्त का नाम पता*
रविन्द्र सिह बिष्ट (उम्र-45 वर्ष) पुत्र स्व0 कृपाल सिह, निवासी चौरास थाना किर्तीनगर जनपद टिहरी गढवाल,
हाल पता- श्रीनगर

*बरामद माल*
1- 90 किलोग्राम गांजा (कीमत करीब 4500000/-00 रुपये)
2- वाहन सं0 यूके 14-पीए-0539 इको (एम्बूलेंस)

*पंजीकृत अभियोग*
मु0अ0सं0-53/2026 धारा 8/20/60एनडीपीएस एक्ट

*अपराधिक इतिहास*
49/2015, 60 ग आबकारी अधिनियम (भाग पत्ती बेचने पर) पंजीकृत

*पुलिस टीम*
1-व0उ0नि0 पंकज तिवाडी
2-उ0नि0 विजय शैलानी
3-हे0कानि0126 नापु0 दिनेश चौधरी
4-हेड कानि0 56 ना0पु0 हरदयाल सिह
5- कानि0 62 ना0पु0 महावीर सिह
6- कानि0 320 नापु0 प्रवीण पुरी

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News