Homeराज्य समाचारअलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई चोरी की 02 घटनाओं का दून पुलिस...

अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई चोरी की 02 घटनाओं का दून पुलिस ने किया खुलासा

अपराधियों के मंसूबों पर पानी फेरती दून पुलिस

घटनाओ को अंजाम देने वाले 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

*अभियुक्तों के कब्जे से अलग-अलग घटनाओं में चोरी की गई स्कूटी तथा एल0ई0डी0टी0वी0 बरामद।*

*01: कोतवाली पटेलनगर:* वादी श्री डब्बल सिंह घरिया पुत्र स्व0 लाल सिह पता प्रधानाचार्य रा0इ0का0 मेहुँवाला पटेलनगर देहरादून द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर आकर एक तहरीर दी गयी कि अज्ञात अभियुक्तो द्वारा उनके स्कूल रा0इ0का0 मेहुँवाला पटेलनगर से एक स्मार्ट टीवी (एलईडी) 55 इंच को चोरी कर लिया गया है। तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0-244/2026 धारा 305(ए)बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया है ।

*02: थाना बसंत विहार:* वादी श्री संजय प्रसाद पुत्र श्री राम प्रसाद कोठियाल निवासी 547 इंदिरानगर द्वारा थाना बसंत विहार पर एक प्रार्थना पत्र दिया कि उनकी स्कूटी संख्या: यू0के0-07-बीआर-3849 को सी.जे प्लाजा की पार्किंग से अज्ञात अभियुक्त द्वारा चोरी कर लिया गया है। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना बसन्त विहार पर मु0अ0सं0: 77/26 धारा 303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

वर्तमान में सम्पूर्ण जनपद में प्रचलित आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सघन चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में घटनाओं के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कोतवाली पटेलनगर तथा थाना बसन्त विहार पर गठित पुलिस टीमों को आवश्यक निर्देश दिये गये। निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीमो द्वारा घटना स्थलों का निरीक्षण कर आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेजो से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई। प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में इस प्रकार के अभियोगों में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती का भौतिक सत्यापन किया गया।
पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप पुलिस टीम द्वारा मुखबिर से रात्रि चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरी से सम्बन्धित 02 अभियुक्तों *01-फहीम अहमद पुत्र मुंतजीर अहमद तथा 02-नितेश चौहान पुत्र महिपाल चौहान* को चन्द्रमणी आर्मी ग्राउण्ड से घटना में चोरी किये गये स्मार्ट टीवी के साथ तथा बसन्त विहार क्षेत्र में हुई चोरी से सम्बन्धित अभियुक्त मनोज वर्मा पुत्र स्वर्गीय जगदीश वर्मा को हरबंसवाला टी स्टेट खंडर के पास से चोरी की गई स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे सभी नशे के आदी हैं तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उनके द्वारा उक्त चोरी घटनाओं को अंजाम दिया गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*

*01 कोतवाली पटेलनगर:*
01-फहीम अहमद पुत्र मुंतजीर अहमद निवासी तेलपुर चौक फकीर गली पटेलनगर देहरादून उम्र 36 वर्ष
02-नितेश चौहान पुत्र महिपाल चौहान निवासी चौहान गली पटेलनगर देहरादून उम्र 36 वर्ष

*बरामदगी:*
स्मार्ट टीवी 55 इंच अनुमानित मूल्य 60 हजार रुपये

*02: थाना बसन्त विहार*: मनोज वर्मा पुत्र स्वर्गीय जगदीश वर्मा निवासी मकान नंबर 74 आरके पुरम अधोईवाला थाना रायपुर देहरादून उम्र 39 वर्ष

*बरामदगी:* चोरी की गई स्कूटी संख्या: यू0के0-07-बीआर-3849 एक्टिवा 3 जी

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News