21.8 C
Dehradun
Tuesday, October 14, 2025
Google search engine
Homeराज्य समाचारअग्निपथ योजना के खिलाफ कांग्रेस की रथ यात्रा को मिल रहा जन...

अग्निपथ योजना के खिलाफ कांग्रेस की रथ यात्रा को मिल रहा जन समर्थन- कर्नल राम रतन सिंह नेगी

अग्निपथ योजना में भर्ती अग्निवीर को युद्ध में मारे जाने पर ना शहीद का दर्जा ना रिटायरमेंट पर पेंशन व अन्य सुविधाएं

कांग्रेस की अग्निपथ रथ यात्रा के पहले चरण की समाप्ति पर प्रेस वार्ता

कांग्रेस केंद्र में सत्ता में आते ही रद्द करेगी अग्निपथ योजना –सूर्यकांत धस्माना


देहरादून: विगत चार अक्टूबर को राजधानी देहरादून से शुरू होती रथ यात्रा के प्रथम चरण की समाप्ति पर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने यात्रा का नेतृत्व कर रहे कर्नल राम रतन सिंह नेगी का प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा की ओर से स्वागत किया तथा उनको कार्यक्रम की सफलता के लिए बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत रंग लाएगी और भविष्य में केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनते ही अग्निपथ योजना को समाप्त कर सेना में भर्ती की पुरानी प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। श्री धस्माना ने कहा कि अग्निपथ योजना जहां देश की सुरक्षा की लिए खतरनाक है वहीं युवाओं को भी सेना में जाने के लिए भी हतोत्साहित करती है। श्री धस्माना ने कहा कि देश सेवा का जज्बा लिए और देश के लिए अपना सब कुछ न्योछावर करने की इच्छा के साथ जो युवा सेना में जाता है उसके मन में अब यह टीस है कि एक नियमित सैनिक की भांति उसे कुछ नहीं मिलेगा किंतु सबसे ज्यादा पीड़ा दायक यह है कि देश के लिए दुश्मन से लड़ते हुए अगर उसने जान भी दे दी तो आर्थिक सहायता तो दूर की कौड़ी है उसे शहीद का दर्जा भी नसीब नहीं होगा। श्री धस्माना ने कहा कि यह योजना विनाशकारी है और इसलिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यह घोषणा की हुई है कि जिस दिन केंद्र में कांग्रेस सरकार बनेगी उसी दिन से इस अग्निपथ योजना को रद्द कर पुरानी भर्ती प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा।

अपनी यात्रा के प्रथम चरण के अनुभव को प्रेस से साझा करते हुए प्रदेश कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग अध्यक्ष कर्नल राम रतन सिंह नेगी ने कहा कि देहरादून से होते हुए कोटद्वार, दुगड़ा, लैंसडाउन,जयरिखाल, गुमखाल , सतपुली, बुआ खाल, पौड़ी व अंतिम पड़ाव श्रीनगर में हुए जन संवाद व जन सभाओं में लोगों का अग्निपथ योजना के खिलाफ इस अभियान को भरपूर समर्थन मिला और लोगों ने इस बात पर खुशी जताई कि कांग्रेस ने इस योजना के खिलाफ जन जागरण रथ यात्रा शुरू की। कर्नल नेगी ने बताया कि कोटद्वार में पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में बड़ा सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें भरी संख्या में पूर्व सैनिक व युवाओं ने भागीदारी की। कर्नल नेगी ने बताया कि कोटद्वार व लैंसडाउन में महिला कांग्रेस की महामंत्री श्रीमती रंजना रावत ने कार्यक्रमों में भागीदारी की। कर्नल नेगी ने बताया कि भरी बारिश के बावजूद गुमखाल में यात्रा का स्वागत करने पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत पहुंचे व यात्रा के उद्देश्य को बहुत पवित्र व उत्तराखंड के पहाड़ों के युवाओं के भविष्य के लिए आवश्यक बताया। कर्नल नेगी ने बताया कि सतपुली में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने जन सभा को संबोधित किया और पौड़ी में व श्रीनगर गढ़वाल में प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने यात्रा में प्रतिभाग कर जनता को संबोधित किया। कर्नल नेगी ने कहा कि जन सभाओं में जनता ने व विशेष रूप से युवाओं ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। कर्नल नेगी ने कहा कि यात्रा का प्रथम चरण अभी देहरादून वापस लौट कर पूरा हो गया है और अब दूसरे चरण में कुमाऊं मंडल के दो जनपदों में यात्रा की जाएगी व तीसरे में फिर गढ़वाल व चौथे में कुमायूं का और अंत में तराई के जनपदों में यात्रा चलेगी।
पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस
सूबे गोपाल सिंह गड़िया उपाध्यक्ष ( प्रशासन एवं कार्यालय), सूबे खुशाल सिंह राणा उपाध्यक्ष, कैप्टन सहदेव शर्मा, बलवीर सिंह पंवार उपाध्यक्ष, हवालदार महेश कुकरेती जिलाध्यक्ष परवादून,आर पी ध्यानी कांग्रेस विचार मंच, श्रम विभाग के प्रदेश अध्यक्ष श्री दिनेश कौशल उपस्थित रहे l
सादर
सूर्यकांत धस्माना
वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन
प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News