Homeराज्य समाचारउत्तराखंडआपदा प्रभावित बच्चों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, CIMS कॉलेज में धूमधाम...

आपदा प्रभावित बच्चों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, CIMS कॉलेज में धूमधाम से मना इगास पर्व

केदारनाथ आपदा समेत विभिन्न आपदा क्षेत्रों के 100 से अधिक बच्चों संग मनाई इगास की खुशियां

 

आपदा प्रभावित बच्चों के जीवन में शिक्षा और खुशियों का उजाला भरने को संकल्पित CIMS कॉलेज
केदारनाथ आपदा सहित विभिन्न आपदा क्षेत्रों के 100 से अधिक बच्चों के साथ CIMS कॉलेज कुआंवाला में धूमधाम से मनाया गया इगास पर्व (बूढ़ी दिवाली)

देहरादून। आपदा प्रभावित बच्चों के जीवन में खुशियां लौटाने, उन्हें अपनापन देने और उनके भविष्य को नई दिशा प्रदान करने के उद्देश्य से CIMS ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, कुआंवाला, देहरादून एवं धाद संस्था के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय इगास महोत्सव (बूढ़ी दिवाली) का आयोजन किया गया। इसमें केदारनाथ आपदा सहित प्रदेश के विभिन्न आपदाग्रस्त क्षेत्रों से आए 100 से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
दो दिवसीय महोत्सव में बच्चों ने उत्तराखंड की लोक संस्कृति, परंपराओं, गीत-संगीत और विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से इगास पर्व मनाया। बच्चों की मुस्कान, उत्साह और उल्लास ने आयोजन को भावनात्मक एवं यादगार बना दिया।
CIMS कॉलेज के चेयरमैन ललित जोशी ने कहा कि आपदा प्रभावित बच्चों के जीवन में शिक्षा और खुशियों का उजाला भरना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि परिस्थितियां बच्चों के सपनों की सीमा नहीं बननी चाहिए। CIMS संस्थान हिमालयी क्षेत्रों के आपदा प्रभावित बच्चों को निःशुल्क उच्च एवं व्यावसायिक शिक्षा प्रदान करने के लिए संकल्पित है, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर अपने भविष्य को संवार सकें।
उन्होंने कहा कि पर्वों की वास्तविक खुशी तभी सार्थक होती है, जब हम अपनी खुशियां जरूरतमंद बच्चों के साथ साझा करें। यह आयोजन बच्चों को अपनापन, विश्वास और भविष्य के प्रति नई उम्मीद देने का एक भावनात्मक प्रयास है।
कार्यक्रम में संस्थान के अध्यक्ष रमेश जोशी, जानकी जोशी, प्रबंध निदेशक संजय जोशी, निदेशक केदार अधिकारी, धाद संस्था के सचिव तन्मय ममगाईं, उपाध्यक्ष माधुरी रावत, पुनरुत्थान के संयोजक जगमोहन रावत, सचिव बिरेश, अर्चना, चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना, कैलाश हॉस्पिटल के निदेशक पवन शर्मा, डॉ. प्रियंका गुसाईं, डॉ. मानसी, नंदनी कुमोला, जसनीत कौर, अभिषेक राणा सहित कॉलेज के 200 से अधिक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News