10.1 C
Dehradun
Monday, February 2, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारभाजपा, पार्टी स्थापना दिवस को भव्य तरीके से व्यापक जनसहभागिता के साथ...

भाजपा, पार्टी स्थापना दिवस को भव्य तरीके से व्यापक जनसहभागिता के साथ मनाने जा रही

देहरादून 1 अप्रैल। भाजपा, पार्टी स्थापना दिवस को भव्य तरीके से व्यापक जनसहभागिता के साथ मनाने जा रही है। जिसको देखते पार्टी द्वारा स्थापना दिवस एवं अंबेडकर जयंती समेत आगामी कार्यक्रमों के लिए जिला प्रभारी की नियुक्ति किये है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर चौहान ने बताया कि आगामी 6 अप्रैल को भाजपा अपना स्थापना दिवस विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से धूमधाम तरीके से मनाने जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में इस संदर्भ में पार्टी की प्रदेश टोली बैठक में कार्यक्रमों की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया। इसमें 14 अप्रैल को आने वाली भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती समेत सांगठनिक कार्यक्रमों को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। उक्त कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए प्रदेश एवं जिला स्तर पर प्रभारी नियुक्त किए गए हैं और माडल स्तर पर भी योजना बनाई गई है । प्रदेश स्तर पर पार्टी स्थापना दिवस के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीकुलदीप कुमार प्रभारी कुंदन परिहार , नलिन भट्ट गुंजन सुखीजा सह प्रभारी एवं डॉ अम्बेडकर जी की जयंती के कार्यक्रमों के लिए प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट को प्रभारी मुकेश कोली , समीर आर्य , अजीत चौधरी सह प्रभारी नियुक्त किया गया है ।
उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशों पर आगामी कार्यक्रमों के संचालन हेतु जिला प्रभारियों की जिम्मेदारी दी गई है। इस सूची के अनुसार उत्तरकाशी श्री मेहरबान सिंह रावत, चमोली श्री विजय कपरवाण, रुद्रप्रयाग श्री बलबीर घुनियाल, टिहरी श्री शैलेंद्र बिष्ट, देहरादून ग्रामीण श्रीमती नेहा जोशी, देहरादून महानगर श्री राकेश गिरी, ऋषिकेश श्री विनय गोयल, हरिद्वार श्री आदित्य चौहान, रुड़की श्री दान सिंह रावत, पौड़ी श्री ऋषि कंडवाल, कोटद्वार श्री नवीन ठाकुर, पिथौरागढ़ श्री कुंदन परिहार, बागेश्वर श्री कैलाश शर्मा, रानीखेत श्री गोविंद पिलख्वाल, अल्मोड़ा श्री सुरेश भट्ट, चंपावत श्री वीरेंद्र वल्दिया, नैनीताल श्री राजेश कुमार, काशीपुर श्री पुष्कर सिंह काला, उद्यमसिंह नगर श्री राकेश नैनवाल को जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है।

मनवीर सिंह चौहान
प्रदेश मीडिया प्रभारी
भाजपा, उत्तराखंड

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News