आगामी विधानसभा चुनाव के डिजिटल अभियान को धार देने में जुटी उत्तराखंड कांग्रेस: वॉर रूम में सोशल मीडिया रणनीति पर मंथन

देहरादून। आज देहरादून स्थित उत्तराखंड कांग्रेस के वॉर रूम में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के दृष्टिगत सोशल मीडिया की रणनीति, संगठनात्मक गतिविधियों एवं प्रभावी डिजिटल प्रचार-प्रसार को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तराखंड विधानसभा चुनाव स्क्रीनिंग कमेटी की चेयरपर्सन श्रीमती दीपा दासमुंशी जी, स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य श्री चौधरी अनिल कुमार जी एवं श्री पाल भाई अंबलिया जी तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल जी की उपस्थिति में सोशल मीडिया से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में कांग्रेस की विचारधारा, जनहित के मुद्दों, प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं संगठनात्मक गतिविधियों को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव के लिए डिजिटल प्रचार-प्रसार की प्रभावी रणनीति, सोशल मीडिया नेटवर्क को मजबूत बनाने तथा संगठन के डिजिटल अभियान को अधिक व्यापक एवं धारदार बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव स्क्रीनिंग कमेटी की चेयरपर्सन श्रीमती दीपा दासमुंशी जी ने कहा कि सोशल मीडिया आज जनसंवाद का एक सशक्त माध्यम है। कांग्रेस की विचारधारा एवं जनहित के मुद्दों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से जनता तक पहुंचाने में सोशल मीडिया विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है। आगामी विधानसभा चुनाव में डिजिटल माध्यमों का प्रभावी उपयोग कर संगठनात्मक गतिविधियों और कांग्रेस के संदेश को प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल जी ने कहा कि उत्तराखंड कांग्रेस का सोशल मीडिया विभाग संगठन की आवाज को मजबूती देने और पार्टी की नीतियों एवं जनहित के मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष श्री अभिनव थापर ने कहा कि उत्तराखंड कांग्रेस का लक्ष्य सोशल मीडिया के माध्यम से संगठन की आवाज को प्रदेश के हर गांव, हर शहर और हर वर्ग तक पहुंचाना तथा जनहित के मुद्दों पर एक मजबूत डिजिटल जनआंदोलन खड़ा करना है।
इस अवसर पर सोशल मीडिया संयोजक एवं गढ़वाल प्रभारी श्री मधुसूदन सुंद्रियाल, उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव श्री अमेंद्र बिष्ट सहित वॉर रूम के अन्य साथी उपस्थित रहे।
बैठक में सोशल मीडिया विभाग के कार्यों को और अधिक व्यवस्थित, सक्रिय एवं परिणामोन्मुख बनाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मजबूत डिजिटल तंत्र विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण सुझावों एवं रणनीतियों पर चर्चा हुई।

