Homeराज्य समाचारउत्तराखंडविजय कॉलोनी को मिलेगी नए पुल की सौगात: 5.36 करोड़ की परियोजना...

विजय कॉलोनी को मिलेगी नए पुल की सौगात: 5.36 करोड़ की परियोजना का शुभारंभ

न्यू कैंट रोड पर बनेगा 30 मीटर लंबा पुल, आवागमन होगा सुगम

विजय कालोनी में बनेगा नया पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास

*जोशी बोले, 2027 की विजयगाथा का विजय कालोनी से होगा शुभारंभ*

देहरादून, 26 नवम्बर। बृहस्पतिवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के वार्ड 11 विजय कॉलोनी में राज्य योजना के अंतर्गत न्यू कैंट रोड पर 30 मीटर स्पान के दो लेन पुल के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इस पुल के निर्माण पर रुपये 536.10 लाख की लागत आएगी।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जनसमूह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि विजय कॉलोनी वार्ड से उनका विशेष जुड़ाव है। मंत्री जोशी कहा कि वर्ष 2027 में मेरी विजय गाथा की शुरुआत विजय कॉलोनी वार्ड से होगी और यहीं से विजय की नई इबारत लिखी जाएगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का विश्वास और स्नेह ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने बताया कि एमडीडीए के माध्यम से सड़कों के निर्माण के लिए 132 लाख एवं सीएम घोषणा के तहत लगभग 95 लाख धनराशि से सड़को के पुर्ननिर्माण कार्य किया जाऐगा। उन्होंने कहा कि लोनिवि के माध्यम से भी सड़कों के निर्माण का आगणन प्रेषित किया गया है और सामुदायिक भवनों का निर्माण भी किया जा रहा है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि क्षेत्र में बेहतर सड़क एवं पुल जैसी आधारभूत सुविधाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता है। पुल के निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र की यातायात व्यवस्था भी सुगम होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। मंत्री जोशी ने कहा कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड और क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। विकास कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करना भी सरकार की प्राथमिकता है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्य की गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने तथा समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के भी निर्देश दिए।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, मण्डल उपाध्यक्ष संजय नौटियाल, पार्षद भूपेंद्र कठैत, कैप्टन सुख बहादुर गुरुंग (सेनि), महामंत्री भावना चौधरी, लोनिवि के ईई बीएन द्विवेदी, सत्येन्द्र नाथ, सतेन्द्र खरोला, पन्ना गौड़, ओम प्रकाश बवाड़ी, दीपक बहुखण्डी, आनन्द गुसांई सहित कई लोग उपस्थित रहे।

 

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News