Homeराज्य समाचारउत्तराखंडबड़ी खबर: अंकिता की निजी चैट सार्वजनिक करने पर विनोद आर्य और...

बड़ी खबर: अंकिता की निजी चैट सार्वजनिक करने पर विनोद आर्य और अधिवक्ता अनुज पुंडीर के खिलाफ मुकदमा

अंकिता के माता-पिता की शिकायत पर विनोद आर्य व अनुज पुंडीर के खिलाफ जीरो एफआईआर

अंकिता की चैट सार्वजनिक करने का मामला पहुंचा थाने, पिता और वकील के खिलाफ मुकदमा दर्ज

माता-पिता की शिकायत पर दर्ज हुआ मुकदमा, हरिद्वार भेजा जाएगा मामला

अंकिता की निजी चैट सार्वजनिक करने पर विनोद आर्य और अधिवक्ता अनुज पुंडीर के खिलाफ मुकदमा
माता-पिता की शिकायत पर राजपुर थाने में जीरो एफआईआर दर्ज, हरिद्वार स्थानांतरित होगा मामला
देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड में मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य और अधिवक्ता अनुज पुंडीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। अंकिता की निजी वॉट्सएप चैट सार्वजनिक करने के मामले में बुधवार शाम करीब सात बजे उसके माता-पिता की शिकायत पर राजपुर थाने में जीरो एफआईआर दर्ज की गई। अब मामला हरिद्वार जिले में स्थानांतरित किया जाएगा।
मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर अंकिता के माता-पिता बुधवार सुबह से गांधी पार्क में धरने पर बैठे थे। उनके साथ सोशल एक्टिविस्ट योगिता भयाना भी मौजूद रहीं। परिजन विनोद आर्य और अधिवक्ता अनुज पुंडीर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। शाम को अंकिता के माता-पिता कांग्रेस नेताओं के साथ पुलिस मुख्यालय पहुंचे और एडीजी कानून एवं व्यवस्था वी. मुरुगेशन से मुलाकात की। वार्ता के बाद जीरो एफआईआर दर्ज की गई। धरने को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और प्रीतम सिंह ने भी समर्थन दिया।

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News