गाली देने से रोकने पर रिवॉल्वर से झोंका फायर, रायवाला पुलिस ने आरोपी को दबोचा
घर के बाहर गाली-गलौज के बाद जानलेवा हमला, पुलिस ने लाइसेंसी रिवॉल्वर समेत आरोपी पकड़ा
*अभियुक्त के कब्ज़े से घटना में प्रयुक्त रिवाल्वर को किया बरामद*
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 नवंबर को वादी श्री शिवम लिंगवाल पुत्र श्री नन्दलाल निवासी इंटर कॉलेज रोड हरिपुरकला थाना रायवाला देहरादून ने कोतवाली रायवाला पर आकर तहरीर दी कि दिनांक 23.11.2026 को समय रात्रि 10.00 Pm बजे रात्रि मे धर्मपाल उर्फ मुन्ना उनके घर के सामने आया ओर वहा खडी उनकी मोटरसाईकल ओर उनके पडोसी की कार को लात मारते हुए उन्हें गंदी-गंदी गालिया देने लगा। जिस पर वादी तथा उनकी बहन द्वारा उसे गाली देने से मना करने पर वह और ज्यादा गुस्से मे आकर गालिया देने लगा, इसी दौरान उसने अपनी जेब से रिवाल्वर निकालकर अचानक से उनके ऊपर फायर कर दिया जिसमे वो दोनो भाई-बहन बाल-बाल बचे तथा धर्मपाल द्वारा उनके वाहन संख्या UK08TA-9578 कार मे गोली मार दी । तहरीर के आधार पर कोतवाली रायवाला पर मु0अ0स0 201/2026 धारा 109/351/352 BNS पंजीकृत किया गया था।
*गिरफ्तारी का विवरण*
प्रकरण की संवेदनशीलता एवं गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गए। जिसके अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आसपास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों तथा आस पास के लोगों से घटना के सम्बंध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर व मुखबिर की सूचना पर दिनाकं 24/11/2026 को अभियुक्त धर्मपाल उर्फ मुन्ना पुत्र प्रेम सिंह निवासी इन्टर कॉलेज रोड हरिपुरकला रायवाला जनपद देहरादून उम्र 45 वर्ष को रायवाला रोड के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्ज़े से घटना में प्रयुक्त लाईसेन्सी रिवाल्वर को बरामद किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त*
धर्मपाल उर्फ मुन्ना पुत्र प्रेम सिंह निवासी इन्टर कॉलेज रोड हरिपुरकला रायवाला जनपद देहरादून उम्र 45 वर्ष
*बरामदगी*
1-घटना में प्रयुक्त रिवाल्वर मय 04 खोखे कारतूस
*पुलिस टीम:-*
1- व0उ0नि0 विनोद कुमार
2- हे0का0 समीर
3- का0 सुनील कुमार

