Homeराज्य समाचारउत्तराखंड8 से 10 जनवरी 2027 तक आयोजित होगी द्वितीय श्री घण्टाकर्ण कथा: ...

8 से 10 जनवरी 2027 तक आयोजित होगी द्वितीय श्री घण्टाकर्ण कथा:  समिति ने तिथियां की घोषित

देहरादून में बैठक के दौरान श्री घण्टाकर्ण कथा की तिथियां तय, 8 जनवरी से होगा तीन दिवसीय आयोजन

श्री घण्टाकर्ण देवता की द्वितीय कथा का आयोजन 8 से 10 जनवरी 2027 तक

*देहरादून में श्री घण्टाकर्ण राष्ट्रीय विकास समिति की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय*

श्री घण्टाकर्ण देवता के प्रति आस्था और धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से श्री घण्टाकर्ण राष्ट्रीय विकास समिति की आम बैठक रविवार, 22 नवंबर 2026 को देहरादून में आयोजित की गई। टिहरी नगर के निकट बंगाली कोठी में हुई इस बैठक में द्वितीय श्री घण्टाकर्ण कथा के आयोजन को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में उपस्थित श्रद्धालुओं और समिति के सदस्यों की सहमति से वर्ष 2027 में तीन दिवसीय द्वितीय श्री घण्टाकर्ण कथा के आयोजन की तिथि निर्धारित की गई।

समिति के अध्यक्ष सुशांत गैरोला ने बताया कि सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि आगामी वर्ष 8 जनवरी से 10 जनवरी 2027 तक तीन दिवसीय श्री घण्टाकर्ण कथा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कथा के आयोजन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को देवभूमि की धार्मिक एवं आध्यात्मिक परंपराओं से जोड़ना, आराध्य देवता के प्रति आस्था को मजबूत करना और समाज में धार्मिक चेतना एवं एकजुटता को बढ़ावा देना है।

*धार्मिक परंपराओं के संरक्षण और प्रचार-प्रसार पर जोर*

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड की लोकदेवताओं से जुड़ी परंपराएं यहां की सांस्कृतिक पहचान और आस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। श्री घण्टाकर्ण देवता के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था को देखते हुए कथा के आयोजन को व्यापक स्वरूप देने और अधिक से अधिक भक्तों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। समिति ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी श्रद्धालुओं से सहयोग और सहभागिता की अपेक्षा की। समिति ने आगामी कथा आयोजन को सफल बनाने के लिए सामूहिक सहभागिता और सहयोग का संकल्प लिया।

*बैठक में ये सदस्य रहे मौजूद*

आम बैठक में शेखरानंद बिजल्वाण, लाखोराम बिजल्वाण, सुरेंद्र दत्त बिजल्वाण, दीपक बिजल्वाण, सुधीर बिजल्वाण, सुशांत गैरोला, वैभव खण्डूडी, आशीष नौटियाल, रामप्रसाद नौटियाल, कुंदन लाल बिजल्वाण,श्रीमती मुनी नौटियाल, श्रीमती प्रीती नौटियाल, सरिता भट्ट, जगमोहन सजवाण, महेशचंद्र बिजल्वाण, महेश चंद्र गैरोला, सीताराम सिंह सजवाण, ओमप्रकाश बिजल्वाण, सुंदर सिंह सजवाण, मुरारीलाल बिजल्वाण, एम.एस. सजवाण और मदन सिंह सजवाण,प्रशांत नौटियाल सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News