Homeराज्य समाचारउत्तराखंडधर्मपुर में 2027 का चुनावी शंखनाद: वैभव वालिया के कार्यालय का प्रीतम...

धर्मपुर में 2027 का चुनावी शंखनाद: वैभव वालिया के कार्यालय का प्रीतम सिंह ने किया उद्घाटन

धर्मपुर में कांग्रेस ने तेज की चुनावी तैयारी, वैभव वालिया के कार्यालय उद्घाटन पर प्रीतम सिंह ने भरी हुंकार

धर्मपुर में चुनावी मोर्चे पर कांग्रेस सक्रिय, वैभव वालिया के कार्यालय उद्घाटन में जुटे दिग्गज

आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर आज धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के राष्ट्रीय संचार सचिव वैभव वालिया के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, चकराता विधायक, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य तथा चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ने किया।

इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

*इस अवसर पर प्रीतम सिंह राज्य की धामी सरकार पर जमकर बरसे। प्रीतम सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार के मंत्रियों पर बहुत ही गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं ,उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा को आभास हो गया है कि राज्य में उनकी सरकार नहीं बन रही है इसीलिए वह राज्य की महिलाओं को 10000 का प्रलोभन दे रहे हैं, महिला अपराध और कानून व्यवस्था को लेकर भी प्रीतम सिंह ने राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा किया। प्रीतम सिंह ने कहा कि वैभव वालिया एक ऊर्जावान, कर्मठ और संगठन के प्रति समर्पित युवा नेता हैं। उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और संवाद कौशल से राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। वैभव का हंसमुख व्यवहार, सभी को साथ लेकर चलने की क्षमता और पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा उन्हें विशिष्ट बनाती है। उन्हें पूरा विश्वास है कि वैभव धर्मपुर क्षेत्र में जनता के बीच अपनी सक्रियता और संवाद के माध्यम से संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। वैभव वालिया ने हमेशा संगठन को प्राथमिकता दी है और कार्यकर्ताओं के साथ उनका सीधा संवाद रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव केवल किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि सामूहिक प्रयास और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम होता है। उन्हें उम्मीद है कि सभी कांग्रेसजन एकजुट होकर जनता के बीच जाएंगे और क्षेत्र के स्थानीय मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे।

वैभव वालिया ने कहा कि धर्मपुर विधानसभा उनके लिए केवल एक राजनीतिक क्षेत्र नहीं, बल्कि जनता के साथ जुड़ने, उनकी समस्याओं को समझने और उनके हक की लड़ाई लड़ने का माध्यम है। चुनावी कार्यालय का उद्घाटन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन में धर्मपुर की जनता के बीच रहकर उनकी आवाज बनने का प्रयास करेंगे। उनका संकल्प है कि युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों और समाज के प्रत्येक वर्ग के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाए। उन्होंने श्री प्रीतम सिंह का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका स्नेह, मार्गदर्शन और विश्वास हमेशा उनके लिए प्रेरणास्रोत रहा है।

इस अवसर पर रामकुमार वालिया, मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी , उत्तराखंड युवा कांग्रेस की प्रभारी सुरभि द्विवेदी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक नानक चंद, राव नसीम, मनमोहन शर्मा, पीयूष गौड़,सुलेमान अंसारी, अनूप कपूर , अमन सिंह, बबलू पंवार, ललित बद्री, मुकीम अहमद, आयुष सेमवाल, रामकिशन यादव, कांति वल्लभ भट्ट, रामबाबू , जमाल, तौकीफ, सूरत सिंह लांबा, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, श्याम सिंह बिष्ट, नरेश सकलानी, दलबीर बर्थवाल, अमन प्रजापति, हेमंत उप्रेती इत्यादि
बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, स्थानीय कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

गौतम नौटियाल

 

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News