भुज–खावड़ा हाईवे पर काल बना ट्रेलर, कोटद्वार के सात लोगों की मौके पर मौत
कोटद्वार ।गुजरात: गुजरात के भुज–खावड़ा हाईवे पर शनिवार, 21 नवंबर 2026 की रात्रि एक भीषण सड़क दुर्घटना में कार सवार सात लोगों की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वे कच्छ के रण (Rann of Kutch) से भ्रमण के बाद भुज की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान वेकारिया रण के पास सामने से आ रहे ट्रेलर ट्रक से कार की जोरदार भिड़ंत हो गई।
मृतकों का विवरण:
1. नायक सौरभ सिंह नेगी S/O जसवंत सिंह नेगी, उम्र 30 वर्ष।
2. सविता नेगी W/O सौरभ सिंह नेगी, उम्र 31 वर्ष।
3. शिविका नेगी D/O नायक सौरभ सिंह नेगी, उम्र 03 माह,
R/O ध्रुव विहार कोटद्वार ,
4. रिंकी गोसाईं W/O नायक नितिन गुसाईं, उम्र 32 वर्ष,
5. वामिका गोसाईं D/O नायक नितिन गुसाईं, उम्र- 04 वर्ष
R/O शाह चक्की के पास मोटाढाक कोटद्वार।
6. नायक राजेश सिंह रावत उम्र – 34वर्ष,
7. रक्षिता D/ नायक राजेश सिंह रावत उम्र-07 वर्ष।
R/O आदर्श स्कूल वाली गली सिंबलचोड़ कोटद्वार।
उक्त सभी मृतक/परिजन उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जनपद के कोटद्वार क्षेत्र से संबंधित बताए गए हैं। प्राप्त स्थानीय जानकारी के अनुसार, सभी का संबंध गुजरात के भुज में तैनात द्वितीय बटालियन गढ़वाल राइफल्स के जवानों/परिजनों से है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार: दुर्घटना में कार सवार सभी सात व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसे की सूचना पर स्थानीय पुलिस, प्रशासन एवं सेना के जवान मौके पर पहुंचे। स्थानीय पुलिस द्वारा प्रकरण में आवश्यक कार्रवाई एवं जांच की जा रही है।
संदर्भ: गुजरात के भुज–खावड़ा हाईवे पर हुई सड़क दुर्घटना। मृतकों के शव कोटद्वार उनके घर प्राप्त करीब 09:00 बजे तक पहुंचेंगे । अंतिम संस्कार हरिद्वार होगा या मुक्तिधाम कोटद्वार पर यह अभी तय नहीं है।

