Homeराज्य समाचारउत्तराखंडरेक्शा दानू बनीं ट्रांसजेंडर समुदाय की मतदान आइकॉन, 2027 चुनाव में शत-प्रतिशत...

रेक्शा दानू बनीं ट्रांसजेंडर समुदाय की मतदान आइकॉन, 2027 चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान के लिए करेंगी जागरूक

लोकतंत्र में भागीदारी बढ़ाने की पहल, रेक्शा दानू को मिली ट्रांसजेंडर समुदाय को मतदान के लिए प्रेरित करने की जिम्मेदारी

विधानसभा निर्वाचन-2027 में शत-प्रतिशत मतदान के लिए ट्रांसजेंडर समुदाय की आइकॉन नामित हुईं रेक्सा दानू

*देहरादून:  आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत जनपद देहरादून में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से जिला समाज कल्याण अधिकारी, देहरादून द्वारा सुश्री रेक्सा दानू (ट्रांसजेंडर), देहरादून को जनपद के समस्त ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए मतदान आइकॉन नामित किया गया है।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य ट्रांसजेंडर समुदाय के मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण पर्व में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित करना है। सुश्री रेक्सा दानू अपने समुदाय के सदस्यों को मतदान के महत्व से अवगत कराते हुए शत-प्रतिशत मतदान हेतु प्रेरित करेंगी।

नामित आइकॉन द्वारा आगामी विधानसभा निर्वाचन-2027 के दौरान जनपद के आम नागरिकों को भी अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, मतदान के दिन अपने मतदेय स्थल पर पहुंचकर मतदान करने तथा अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया जाएगा।

दीपांकर घिल्डियाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी/ नोडल अधिकारी (TG) देहरादून ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। ट्रांसजेंडर समुदाय को मतदान जागरूकता अभियान से जोड़ना समावेशी एवं सहभागी लोकतंत्र की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

इस अभियान के माध्यम से जनपद में *“कोई मतदाता न छूटे, प्रत्येक मतदाता मतदान करे”* के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

 

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News