Homeराज्य समाचारउत्तराखंडमां को अंतिम विदाई देते छलक उठें सीएम योगी की आंसू:  पंचूर...

मां को अंतिम विदाई देते छलक उठें सीएम योगी की आंसू:  पंचूर से चंडीघाट तक यादों का सफर

मां के बिछोह में भावुक हुए योगी, अंतिम यात्रा में छलकता रहा दर्द

कंधे पर मां की अर्थी, आंखों में बचपन की यादें… भावुक हुए सीएम योगी


मां के बिछोह में गीली हुई सीएम योगी की पलकें
पंचूर से चंडीघाट तक आंखों में तैरती रहीं मां से जुड़ी यादें

हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का अंतिम संस्कार शनिवार को विधि विधान से चंडीघाट पर किया गया। मां को अंतिम विदाई देते हुए सीएम योगी कई बार भावुक हुए। रुमाल व गमछे का कोना कई बार पलकों तक पहुंचता रहा।
प्रदेश के सीएम धामी,यूपी के उप मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक, धार्मिक क्षेत्र से जुड़ी हस्तियों,परिजन व सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।
शनिवार की दोपहर लगभग 1 बजे गंगा किनारे हुए अंतिम संस्कार से पूर्व मौजूद लोगों ने पुष्प चक्र अर्पित कर 91 वर्षीय सावित्री देवी की सादगी और त्याग को याद किया।चंडीघाट पर मौजूद लोगों के बीच सीएम योगी की मां की सादगी,त्याग और गांव के प्रति समर्पण की चर्चा होती रही। उत्तर प्रदेश के सीएम की मां होने के बावजूद कर्मठ सावित्री देवी ने बेहद साधारण ढंग से गांव में जीवन व्यतीत किया। बेटे के योगी बनने के बाद पहाड़ सी जिंदगी को जिंदादिली के साथ जी कर मिसाल भी कायम की।गौरतलब है कि शुक्रवार को सावित्री देवी ने पौड़ी जिले के पंचूर गांव में अंतिम सांस ली। निधन के समाचार मिलते ही सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार की शाम को पंचूर पहुंच गए थे। मां के निधन की पीड़ा बार बार सीएम योगी के चेहरे से झलकती रही। परिजनों से मिलने के बाद औए मां का साथ छोड़ने का दर्द सीएम योगी के हाव भाव में साफ साफ नजर आया।शनिवार की सुबह पंचूर से शुरू हुई अंतिम यात्रा के दौरान सीएम योगी की आंखे कई बार भीगीं। बीते सालों में सीएम योगी अपनी बीमार मां का हालचाल लेने पंचूर गांव आते रहे हैं।
मां की अंतिम यात्रा के दौरान सीएम योगी की आंखों और दिल में भावनाओं का ज्वार हिलोरें लेता रहा। पार्थिव शरीर को कंधा देते हुए सीएम योगी स्वंय को संभालते नजर आए।
कुछ साल पहले 20 अप्रैल 2020 को सीएम योगी के पिता आनन्द सिंह बिष्ट का निधन हुआ था। उस समय कोरोना की वजह से सीएम योगी पंचूर गांव नहीं पहुंच पाए थे। लेकिन इस बार सीएम योगी पंचूर से चंडीघाट तक मां के पार्थिव शरीर को सहारा देते नजर आए। पंचूर के बचपन से अब तक मां के साथ बिताए एक वक्त पल भीगी पलकों में उतराते रहे।पंचूर से हरिद्वार के चंडीघाट के ढाई घण्टे के सफर में मां की यादों का सिलसिला भी गति पकड़ता रहा।
पंचतत्व में विलीन मां को अंतिम विदाई देने के बाद सीएम योगी को सरकार के कामकाज व अन्य चुनावी चुनौतियों से रूबरू होना पड़ेगा। लेकिन ऊपर से कड़क नजर आने वाले सीएम योगी का दिल बार बार अपनी मां के लिए रोया। यूपी जैसे विशाल राज्य के शक्तिशाली मुख्यमंत्री की बॉडी लैंग्वेज में मां के जाने की पीड़ा,बेबसी,लाचारी और बारम्बार खुद को संभालने की कोशिश को भी पूरे देश और दुनिया ने देखा….मां तुझे सलाम…

 

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News