Homeराज्य समाचारउत्तराखंडआईटीआई निरंजनपुर में दीक्षांत समारोह की धूम: विभिन्न संस्थानों के मेधावी प्रशिक्षार्थी...

आईटीआई निरंजनपुर में दीक्षांत समारोह की धूम: विभिन्न संस्थानों के मेधावी प्रशिक्षार्थी सम्मानित

कौशल की उड़ान को मिला सम्मान, आईटीआई निरंजनपुर में टॉपर्स को पहनाए मेडल

आईटीआई के मेधावियों का बढ़ा मान, दीक्षांत समारोह में प्रमाण पत्र और मेडल देकर किया सम्मानित

आईटीआई निरंजनपुर में धूमधाम से मनाया गया दीक्षांत समारोह 2026 : आज दिनांक 21-11-2026 आईटीआई निरंजनपुर में दीक्षांत समारोह का आयोजन भव्य रूप से किया गया। दीक्षांत समारोह में जिले की विभिन्न आईटीआई यथा कालसी, आई टी आई विकास नगर, आईटीआई महिला देहरादून, आईटीआई राजपुर रोड एवं आईटीआई निरंजनपुर के टॉपर प्रशिक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक कैंट श्रीमती सविता कपूर जी एवं अति विशिष्ट अतिथि संयुक्त निदेशक (प्रशिक्षण) श्री पंकज कुमार रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात प्रधानाचार्य निरंजनपुर श्री दिनकर रौंतेला द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों द्वारा विभिन्न संस्थानों से आए टॉपर्स को प्रमाण पत्र एवं मैडल पहनाकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक कैंट द्वारा प्रशिक्षार्थियों क्यों इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं प्रेषित की गई एवं उनके उज्जवल भविष्य के लिए कामनाएं की। उपनिदेशक (प्रशिक्षण) श्री पंकज कुमार द्वारा इस उपलब्धि हेतु शुभकामनाएं प्रस्त की एवं बाजार की मांग के अनुसार हर समय कौशल में अपडेट रहने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न आईटीआई यथा कालसी, आईटीआई विकास नगर, आईटीआई महिला देहरादून, आईटीआई राजपुर रोड एवं आईटीआई निरंजनपुर के व्यवसायवार टॉपर्स को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना, गढ़वाली नृत्य, जौनसारी नृत्य एवं गुजराती नृत्य के माध्यम से समा बांधी। आज के कार्यक्रम का समापन प्रधानाचार्य अनुपमा भंडारी द्वारा सभी का धन्यवाद कर किया गया। आज के कार्यक्रम का सफल संचालन रविंद्र सिंह चौहान एवं श्रीमती अनीता नेगी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य (महिला) श्रीमती पल्लवी, कार्यदेशक रविंद्र रावत, शंभू प्रसाद भट्ट, सुभाष, सराफा अली, आशा भंडारी, अनुदेशक नीलम, ममता बहुगुणा, नमिता बहुगुणा, मीनाक्षी, विजयलक्ष्मी, रेनू, दिव्या, अंचला पुंडीर, पंकज, सोनू, जितेंद्र, दीपेंद्र, खजान, मितेंद्र आदि कर्मचारी एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News