Homeराज्य समाचारउत्तराखंडसंजय कन्नौजिया के संयोजन में आदि शक्ति महिला रामलीला का भव्य समापन: ...

संजय कन्नौजिया के संयोजन में आदि शक्ति महिला रामलीला का भव्य समापन:  कलाकारों को किया सम्मानित

रामलीला मंचन में दिखा महिला शक्ति का दम, समापन समारोह में उमड़ी भारी भीड़

महिला कलाकारों के सशक्त अभिनय ने जीता दिल, आदि शक्ति महिला रामलीला का भव्य समापन

देहरादून। आदि शक्ति महिला रामलीला समिति द्वारा आयोजित तृतीय महिला रामलीला मंचन का समापन समारोह भव्यता, उत्साह और धार्मिक आस्था के साथ संपन्न हुआ। समापन अवसर पर दर्शकों का भारी जनसैलाब उमड़ा, जिसने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया। महिलाओं द्वारा प्रस्तुत रामलीला ने क्षेत्रवासियों का दिल जीत लिया और भारतीय संस्कृति, परंपरा तथा महिला सशक्तिकरण की शानदार मिसाल पेश की।

संजय कन्नौजिया के संयोजन में आयोजित इस रामलीला मंचन ने शुरुआत से ही क्षेत्र में उत्साह का माहौल बनाए रखा। रामलीला में महिला कलाकारों ने विभिन्न पात्रों का सजीव अभिनय कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। आयोजन के समापन अवसर पर भी बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने कार्यक्रम की सफलता पर मुहर लगा दी।

इस अवसर पर संजय कन्नौजिया ने अपने संबोधन में कहा कि रामलीला हमारी धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक विरासत का अभिन्न हिस्सा है। महिलाओं द्वारा रामलीला का मंचन करना गर्व की बात है, क्योंकि इससे महिलाओं की प्रतिभा, आत्मविश्वास और समाज में उनकी मजबूत भूमिका सामने आती है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन हमारी आने वाली पीढ़ियों को भगवान श्रीराम के आदर्शों, संस्कारों और मर्यादा से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने समिति के सभी सदस्यों, कलाकारों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग और उत्साह से यह आयोजन बेहद सफल रहा।

समापन समारोह के अवसर पर रामलीला में अपनी प्रतिभा और मेहनत से शानदार मंचन करने वाले सभी कलाकारों को सम्मानित किया गया तथा उपहार भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कलाकारों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करते हुए उनके योगदान की सराहना की गई।

आदि शक्ति महिला रामलीला समिति की अध्यक्ष एवं निर्देशिका श्रीमती लक्ष्मी मलासी तथा समिति के सभी सदस्यों के प्रयासों की सराहना करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया गया।

इस भव्य आयोजन ने न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत किया, बल्कि महिला शक्ति, सांस्कृतिक एकता और सामाजिक सहभागिता का भी सशक्त संदेश दिया।

 

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News