Homeराज्य समाचारउत्तराखंडजौलजीबी प्रकरण पर कांग्रेस का भाजपा सरकार पर हमला:  गिरफ्तार कार्यकर्ताओं के...

जौलजीबी प्रकरण पर कांग्रेस का भाजपा सरकार पर हमला:  गिरफ्तार कार्यकर्ताओं के समर्थन में प्रदेशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान

विधायक हरीश धामी के अपमान और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

जौलजीबी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को बताया दमनकारी कार्रवाई, कल जिला मुख्यालयों पर भाजपा सरकार का पुतला दहन

देहरादून: भाजपा सरकार की तानाशाही लगातार बढ़ती जा रही है। जौलजीबी में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में स्थानीय विधायक हरीश धामी जी का अपमान किया गया। इसके विरोध में प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करना सरकार की कायराना हरकत है।

मुख्यमंत्री धामी जी को ऐसी छोटी हरकतों से बचना चाहिए। गिरफ्तार किए गए सभी साथियों के साथ पूरी कांग्रेस पार्टी खड़ी है। उन्हें हरसंभव कानूनी सहायता दी जाएगी।

इस दमनकारी कार्रवाई के विरोध में सभी जिला अध्यक्षों से अपील है कि कल जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन करें और भाजपा सरकार का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराएं।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डराने और उनकी आवाज दबाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

गणेश गोदियाल

प्रदेश अध्यक्ष

उत्तराखंड कांग्रेस

 

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News