Homeराज्य समाचारउत्तराखंडकांग्रेस के इतिहास पर टिप्पणी भाजपा की राजनीतिक हताशा का प्रतीक :...

कांग्रेस के इतिहास पर टिप्पणी भाजपा की राजनीतिक हताशा का प्रतीक : प्रतिमा सिंह

‘कांग्रेस का इतिहास नरसंहारों से नहीं, आजादी के संघर्ष, त्याग और बलिदान से जुड़ा है’ – डॉ. प्रतिमा सिंह

बंशीधर भगत पहले इतिहास पढ़ें, फिर कांग्रेस पर टिप्पणी करें : डॉ. प्रतिमा सिंह

कांग्रेस के बलिदान को राजनीतिक बयानबाजी से मिटाया नहीं जा सकता : प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता

भाजपा विधायक बंशीधर भगत का बयान उनकी राजनैतिक हताशा और कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास के प्रति उनकी अज्ञानता को दर्शाता है। भाजपा नेताओं को पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए, फिर कांग्रेस के इतिहास पर टिप्पणी करनी चाहिएः- डॉ0 प्रतिमा सिंह

देहरादून 18 नवम्बर
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ० प्रतिमा सिंह ने भाजपा विधायक बंशीधर भगत के उस बयान जिसमें उन्होंने कहा कि कांग्रेसी इतिहास नरसंहारों से दागदार, पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस का इतिहास नरसंहारों से नहीं, बल्कि देश की आजादी के संघर्ष, त्याग, बलिदान, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण के योगदान से जुड़ा हुआ है। कांग्रेस पार्टी ने देश की स्वतंत्रता से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ऐसे में कांग्रेस के इतिहास को नरसंहारों से दागदार बताना न केवल ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करना है, बल्कि देश के स्वतंत्रता सेनानियों और उनके बलिदानों का भी अपमान है।

डॉ० प्रतिमा सिंह ने कहा कि बंशीधर भगत जैसे वरिष्ठ भाजपा नेता को सार्वजनिक जीवन में बयान देने से पहले इतिहास का अध्ययन करना चाहिए। कांग्रेस ने हमेशा लोकतंत्र, संविधान, धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक सद्भाव की रक्षा के लिए संघर्ष किया है। देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं के योगदान को कोई भी राजनीतिक बयान मिटा नहीं सकता।

उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं की यह पुरानी राजनीतिक प्रवृत्ति रही है कि वे अपनी सरकार की विफलताओं, बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं से जनता का ध्यान भटकाने के लिए कांग्रेस के इतिहास पर अनर्गल टिप्पणियां करते रहते हैं। बंशीधर भगत को बताना चाहिए कि वे किन नरसंहारों की बात कर रहे हैं और उनके आरोपों का ऐतिहासिक एवं तथ्यात्मक आधार क्या है?

डॉ० प्रतिमा सिंह ने कहा कि भाजपा नेताओं को कांग्रेस को इतिहास का पाठ पढ़ाने के बजाय देश की आजादी से लेकर आज तक देश के लिए दिये गये बलिदान को सार्वजनिक करना चाहिए। उन्होने कहा कि दरसल भाजपा का इतिहास षडयंत्रों और माफीबीरों का रहा है चाहे देश की आजादी के समय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जासूसी कर उन्हें अंग्रेजों के हाथों मरवाने का रहा हो या आजादी के आन्दोलन में षड़यंत्र रचना रहा हो। उन्होंने कहा कि बंशीधर भगत को अपने शासनकाल के कार्यों और उपलब्धियों का हिसाब जनता को देना चाहिए। कांग्रेस के इतिहास पर सवाल उठाने से भाजपा अपनी पूर्व और वर्तमान नाकामियों तथा जिम्मेदारियों से बच नहीं सकती जनता सब जान चुकी है।

डॉ0 प्रतिमा सिंह
प्रदेश प्रवक्ता

 

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News