Homeराज्य समाचारउत्तराखंडधामी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल:  10 से 30 नवंबर तक...

धामी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल:  10 से 30 नवंबर तक चलेगा हस्ताक्षर अभियान

भ्रष्टाचार के आरोपों पर भाजपा सरकार को घेरेगी कांग्रेस: 23 नवंबर को राजभवन कूच

हस्ताक्षर अभियान से नुक्कड़ नाटक तक, भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदेशव्यापी आंदोलन

भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों के कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ 10 नवंबर से 30 नवंबर तक प्रदेशभर में कांग्रेस चलाएगी हस्ताक्षर अभियान एवं जनजागरण कार्यक्रम


23 नवंबर को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में राजभवन तक निकाली जाएगी पदयात्रा

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल के निर्देशानुसार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेशभर में भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं उनके भ्रष्ट मंत्रियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आज 10 नवंबर से 20 नवंबर 2026 तक व्यापक हस्ताक्षर अभियान एवं जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी कार्यक्रम के तहत 10 नवंबर से 18 नवंबर तक प्रदेश के सभी जिला, महानगर, ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटियों द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मंत्री रेखा आर्य, गणेश जोशी एवं धन सिंह रावत के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर विशेष हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत हस्ताक्षरयुक्त पंपलेट के साथ बैनर भी लगाए जाएंगे, ताकि प्रदेश की जनता को भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे मुद्दों से अवगत कराया जा सके।
इस अभियान के तहत 20 नवंबर तक सभी जिला, महानगर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों को हस्ताक्षरयुक्त बैनर एवं पंपलेट प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में जमा कराने होंगे।
इसके पश्चात 23 नवंबर को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी की उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से राजभवन तक पदयात्रा निकाली जाएगी तथा हस्ताक्षरयुक्त बैनर एवं पंपलेट महामहिम राज्यपाल को सौंपकर भाजपा सरकार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी।
वहीं, 25 नवंबर से 30 नवंबर तक प्रदेश के सभी जिला एवं महानगर कांग्रेस मुख्यालयों में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से भाजपा सरकार के कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सभी जिला, महानगर, ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, विधायकों, पूर्व विधायकों, वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों, प्रदेश पदाधिकारियों तथा अग्रिम संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों से इस अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार सहित जनहित से जुड़े अनेक मुद्दों पर जनता के सामने जवाबदेही तय करना आवश्यक है। कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज को मजबूती से उठाते हुए सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेगी।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी जिला एवं विधानसभा प्रभारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यक्रमों का समन्वय एवं सफल आयोजन सुनिश्चित करने तथा कार्यक्रमों की समाचार पत्रों की कतरनें प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को उपलब्ध कराने का भी अनुरोध किया है।

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News