Homeराज्य समाचारउत्तराखंडमसूरी में राज्य आंदोलनकारियों और शहीदों के परिजनों का सम्मान, गणेश जोशी...

मसूरी में राज्य आंदोलनकारियों और शहीदों के परिजनों का सम्मान, गणेश जोशी ने किया संघर्ष और बलिदान को नमन

राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान में मसूरी की छह प्रमुख सड़कों के नामकरण की तैयारी : गणेश जोशी

शहीदों के बलिदान को सदैव याद रखेगी उत्तराखण्ड की आने वाली पीढ़ियां : गणेश जोशी

मसूरी, 09 नवम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखण्ड के 26वें राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद मसूरी के टाउन हॉल में आयोजित सम्मान समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने उत्तराखण्ड राज्य निर्माण आंदोलन में शहीद हुए वीर बलिदानियों के परिजनों एवं राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान को नमन किया। उन्होंने राज्य निर्माण आंदोलन के दिनों को याद करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड राज्य का गठन लंबे संघर्ष और अनेक आंदोलनकारियों के बलिदान का परिणाम है। राज्य निर्माण के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर बलिदानियों और आंदोलनकारियों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मसूरी की छह प्रमुख सड़कों के नाम राज्य आंदोलनकारियों के नाम पर रखे जाने की दिशा में भी शीघ्र कार्य किया जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके संघर्ष और योगदान को सदैव याद रख सकें। उन्होंने उत्तराखण्ड राज्य निर्माण में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को भी याद किया और कहा कि उनके नेतृत्व में उत्तराखण्ड राज्य गठन का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखण्ड ने अपने गठन के 26 वर्षों में विकास के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है और कई क्षेत्रों में अग्रणी स्थान हासिल किया है। राज्य बनने के बाद आधारभूत संरचनाओं (इन्फ्रास्ट्रक्चर) के विकास के चलते कृषि का क्षेत्रफल जरूर घटा है, लेकिन कृषि उत्पादों के उत्पादन में कई गुना वृद्धि हुई है। यह राज्य के किसानों की मेहनत और आधुनिक कृषि तकनीकों का परिणाम है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य बना है, जिसने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के समग्र विकास जनकल्याण और राज्य आंदोलनकारियों के सपनों का उत्तराखण्ड बनाने के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, दायित्वधारी ज्योति कोटिया, देवी गोदियाल, मोहन पेटवाल, एसडीएम मसूरी राहुल कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News