Homeराज्य समाचारउत्तराखंडराष्ट्रीय एकता दिवस पर दून पुलिस ने एकता परेड का किया सीधा...

राष्ट्रीय एकता दिवस पर दून पुलिस ने एकता परेड का किया सीधा प्रसारण, पुलिसकर्मियों ने ली राष्ट्र की एकता-अखंडता की शपथ

सरदार पटेल के योगदान को किया याद, दून के सभी थानों में गूंजा राष्ट्रीय एकता का संदेश

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के एकता नगर में आयोजित एकता परेड 2026 का जनपद के समस्त थानों में किया गया सीधा प्रसारण

डीजीपी उत्तराखंड, ADG (L/O) तथा राज्य व जनपद के उच्चाधिकारियों द्वारा कोतवाली डालनवाला से सीधा प्रसारण में किया प्रतिभाग

आज दिनांक- 31/10/2026 को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के एकता नगर, केवड़िया में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस परेड का जनपद देहरादून के समस्त थानों/पुलिस लाइन में सीधा प्रसारण किया गया।

पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों पर जनपद के सभी थानों में एलईडी स्क्रीन/प्रोजेक्टर के माध्यम से कार्यक्रम के सीधा प्रसारण की व्यवस्था की गई, जिसमें मा० प्रधानमंत्री जी के संबोधन एवं एकता दिवस परेड का सीधा प्रसारण किया गया।

श्री दीपम सेठ, पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड, अपर पुलिस महानिदेशक (L/O) तथा राज्य व जनपद के समस्त वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा कोतवाली डालनवाला से कार्यक्रम के सीधा प्रसारण में प्रतिभाग किया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से सरदार बल्लभ भाई पटेल जी द्वारा देश की एकता के लिए दिए गए अतुलनीय योगदान को याद किया गया तथा आम जन तक राष्ट्रीय एकता के संदेश को पहुँचाया गया।

सजीव प्रसारण के पश्चात सभी थानों में उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों एवं आम जन को राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। थानों पर आयोजित किये गए कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सीएलजी सदस्यों, वरिष्ठ नागरिकों, छात्र-छात्राओं एवं आम जन द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News