Homeराज्य समाचारउत्तराखंडबदरीनाथ धाम से उठी उत्तराखंड न्याय यात्रा की आवाज:  गोदियाल ने भाजपा...

बदरीनाथ धाम से उठी उत्तराखंड न्याय यात्रा की आवाज:  गोदियाल ने भाजपा सरकार को घेरा

बदरीनाथ, जोशीमठ, पीपलकोटी और चमोली में कांग्रेस की न्याय यात्रा, भाजपा पर साधा निशाना

‘श्रद्धालुओं की आस्था की अमानत है मंदिरों का चढ़ावा’, गणेश गोदियाल ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग

बदरीनाथ धाम से भाजपा पर कांग्रेस का हमला, गोदियाल बोले—आस्था की अमानत भी सुरक्षित नहीं

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल, विधायक विक्रम सिंह नेगी एवं लखपत बुटोला के नेतृत्व में शुरू हुई यात्रा के तहत आज श्री बद्रीनाथ, जोशीमठ, पीपलकोटी एवं चमोली मे पद यात्राओं का आयोजन किया गया।
श्री बद्रीनाथ धाम से यात्रा का शुभारम्भ करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा स्वयं को सनातन धर्म और धार्मिक आस्थाओं की सबसे बड़ी हितैषी होने का दावा करती है, लेकिन उसके शासन में विश्व प्रसिद्ध श्री बद्रीनाथ धाम एवं राम मन्दिर में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित चढ़ावा भी सुरक्षित नहीं है, तो इससे अधिक दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक स्थिति क्या हो सकती है? उन्होंने कहा कि यह केवल धन की चोरी का मामला नहीं, बल्कि देश एवं विदेश के करोड़ों श्रद्धालुओं की श्रद्धा, विश्वास और धार्मिक भावनाओं से जुड़ा अत्यन्त संवेदनशील विषय है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री बद्रीविशाल के दरबार में देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालु अपनी मेहनत की कमाई का एक अंश पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ अर्पित करते हैं। श्रद्धालुओं द्वारा भगवान के चरणों में समर्पित धनराशि और बहुमूल्य वस्तुओं की सुरक्षा तथा पारदर्शी प्रबन्धन सुनिश्चित करना मन्दिर प्रबन्धन और राज्य सरकार की नैतिक एवं प्रशासनिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि श्री बद्रीनाथ धाम जैसे विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल तथा राम मन्दिर से जुड़े चढ़ावे की चोरी के आरोप सामने आना अत्यन्त गंभीर विषय है। इन मामलों में यदि किसी भी स्तर पर अनियमितता, लापरवाही अथवा मिलीभगत हुई है, तो उसकी निष्पक्ष जांच कर सच्चाई जनता के सामने लाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान के मन्दिरों में चढ़ाया गया धन किसी सरकार, संस्था अथवा व्यक्ति की निजी सम्पत्ति नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं की आस्था की अमानत है। इस अमानत में किसी भी प्रकार की हेराफेरी या अनियमितता को किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।
श्री गणेश गोदियाल ने कहा कि उत्तराखण्ड जैसे पर्वतीय राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाओं की स्थिति अत्यन्त चिंताजनक बनी हुई है। पर्वतीय क्षेत्रों में सरकारी विद्यालयों और अस्पतालों की बदहाल स्थिति भाजपा सरकार की विफलता का जीता-जागता उदाहरण है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में लोगों को उपचार के लिए सैकड़ों किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। जंगली जानवरों के बढ़ते हमलों से पर्वतीय क्षेत्रों के ग्रामीणों का जीवन संकट में है, लेकिन सरकार इस गंभीर समस्या के स्थायी समाधान के प्रति उदासीन बनी हुई है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की जल, जंगल और जमीन की रक्षा करने में भी विफल रही है। प्रदेश के प्राकृतिक संसाधनों पर बाहरी और प्रभावशाली लोगों के बढ़ते प्रभाव तथा भू-माफियाओं की गतिविधियों से राज्य की जनता चिंतित है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों, किसानों के हितों, युवाओं के रोजगार और राज्य के प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड न्याय यात्रा केवल कांग्रेस पार्टी का राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रदेश की पीड़ित, उपेक्षित और अधिकारों से वंचित जनता को न्याय दिलाने का जनआन्दोलन है। इस यात्रा के माध्यम से कांग्रेस पार्टी गांव-गांव, शहर-शहर और घर-घर जाकर भाजपा सरकार की विफलताओं को उजागर करेगी तथा जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड न्याय यात्रा के माध्यम से कांग्रेस पार्टी प्रदेश के बेरोजगार नौजवानों, महिलाओं, किसानों, मजदूरों, व्यापारियों, कर्मचारियों, पूर्व सैनिकों और समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज बनेगी। उन्होंने कहा कि यह यात्रा प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई, महिला उत्पीड़न, ध्वस्त कानून व्यवस्था तथा जनविरोधी नीतियों के खिलाफ निर्णायक संघर्ष का माध्यम बनेगी।
’’उत्तराखंड न्याय यात्राओं’’ में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं सहित हजारों की संख्या में कंाग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम जनता ने प्रतिभाग किया तथा भाजपा सरकारों की जन विरोधी, महिला विरोधी, नौजवान विरोधी, छात्र विरोधी, किसान विरोधी, मजदूर विरोधी, बेरोजगार विरोधी नीतियों के विरूद्ध एकजुट होकर संघर्ष का ऐलान किया।

डॉ0 प्रतिमा सिंह
प्रवक्ता मीडिया विभाग
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी

 

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News