अंकिता भंडारी हत्याकांड: सुरेश राठौर से CBI ने की पूछताछ, बोले- जल्द सामने आएगी सच्चाई
हरिद्वार। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की जांच जारी है। इसी क्रम में CBI की टीम ने हरिद्वार में ज्वालापुर के पूर्व विधायक सुरेश राठौर से लंबी पूछताछ की। पूछताछ के बाद CBI की टीम वापस लौट गई। इस कार्रवाई के बाद एक बार फिर अंकिता भंडारी मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

पूछताछ के बाद पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने कहा कि CBI मामले की जांच कर रही है और जल्द ही सच्चाई सामने आ जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।
वहीं, उर्मिला सनावर को जानने के सवाल पर सुरेश राठौर ने इनकार किया। उन्होंने मामले को लेकर अपना पक्ष भी रखा।
अंकिता भंडारी मामले में CBI की इस पूछताछ को जांच की आगे की कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, पूछताछ के दौरान किन बिंदुओं पर सवाल किए गए और जांच में क्या तथ्य सामने आए हैं, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

