Homeराज्य समाचारउत्तराखंडदुखद : कालागढ़ में बाथरूम में नहाते समय सिंचाई विभाग के जेई...

दुखद : कालागढ़ में बाथरूम में नहाते समय सिंचाई विभाग के जेई की करंट लगने से मौत

ड्यूटी पर नहीं पहुंचे जेई, फोन का जवाब नहीं मिला तो घर पहुंचे कर्मचारी

बाथरूम में बेहोश मिले सिंचाई विभाग के जेई, करंट लगने से गई जान

रविवार को थी ड्यूटी, नहीं पहुंचे तो कर्मचारियों ने फोन किया, जवाब नहीं मिलने पर पड़ोसी को भेजा

कालागढ़। कालागढ़ में सिंचाई विभाग के शिविर प्रबंध खंड में तैनात अवर अभियंता अनिल कुमार की करंट लगने से मौत हो गई। रविवार को वह अपने आवास के बाथरूम में बेहोश मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो उनकी मौत हो चुकी थी। प्रारंभिक जांच में बाथरूम में लगे गीजर से करंट लीक होने की आशंका जताई जा रही है।अनिल कुमार कालागढ़ की नई कॉलोनी में रहते थे और सिंचाई विभाग के शिविर प्रबंध खंड कार्यालय में अवर अभियंता के पद पर तैनात थे। रविवार को उनकी ड्यूटी थी, लेकिन वह कार्यालय नहीं पहुंचे। इस पर विभागीय कर्मचारियों ने उन्हें फोन किया। कई बार फोन करने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो कर्मचारियों ने उनके पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति से संपर्क किया। उन्होंने पड़ोसी से अनिल कुमार के घर जाकर देखने का अनुरोध किया।पड़ोसी जब उनके आवास पर पहुंचा तो अनिल कुमार बाथरूम में बेहोश पड़े मिले। उसने तत्काल इसकी सूचना विभाग को दी। इसके बाद विभागीय कर्मचारी और पुलिस मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान अनिल कुमार की मौत की पुष्टि हुई। उनके दाएं हाथ पर करंट लगने का निशान भी मिला।थानाध्यक्ष संजीव कुमार ममगई ने बताया कि अनिल कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। प्रारंभिक तौर पर आशंका है कि बाथरूम में लगे गीजर से करंट लीक हुआ होगा, जिसकी चपेट में आने से उनकी जान चली गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।काशीपुर में रहता है परिवार अनिल कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नहटौर थाना क्षेत्र के ग्राम रूखुड़ियों के निवासी थे। उनका परिवार काशीपुर में रहता है। उनकी पत्नी और बेटी जसपुर, ऊधमसिंह नगर में रहते हैं, जहां बेटी की पढ़ाई चल रही है। वहीं, उनका बेटा लक्ष्य दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News