Homeराज्य समाचारउत्तराखंडत्योहारी सीजन में भीड़ को देखते हुए पुलिस ने कसी कमर: ज्वैलर्स...

त्योहारी सीजन में भीड़ को देखते हुए पुलिस ने कसी कमर: ज्वैलर्स को सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश

दून पुलिस ने ज्वैलर्स के साथ की सुरक्षा बैठक:  सीसीटीवी और पैनिक बटन पर जोर

एसएसपी के निर्देश पर ज्वैलर्स एसोसिएशन संग बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

फेस्टिव सीजन में अपराध रोकथाम को लेकर दून पुलिस सक्रिय, ज्वैलर्स को किया जागरूक

*एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर एसपी सिटी द्वारा ज्वैलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ की बैठक*

*बैठक के दौरान प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था की करी समीक्षा, सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ करने के लिये दिये आवश्यक निर्देश*

आगामी त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में आज दिनांक: 08-10-26 को पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा पुलिस कार्यालय में ज्वैलर्स एसोसिएशन देहरादून के पदाधिकारियो/सदस्यों के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान आगामी त्यौहारी सीजन के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से ज्वैलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियो/सदस्यों को निम्नलिखित निर्देश दिये गये।

1- सभी प्रतिष्ठान स्वामियों को अपने-अपने प्रतिष्ठानों में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगवाने तथा पूर्व से लगे सीसीटीवी कैमरों को समय-समय पर चैक करते हुए उनकी क्रिया शीलता जांचने तथा किसी सीसीटीवी कैमरे के खराब होने की दशा में उसे तत्काल ठीक करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।

2- सभी प्रतिष्ठान स्वामियों को अपने प्रतिष्ठानों में पुलिस सायरन व पैनिक बटन लगवाने के निर्देश दिये गये, जिससे किसी अनहोनी की दशा में पुलिस को समय से सूचित किया जा सके। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से अपने प्रतिष्ठानो में गॉर्ड व रात्री के समय क्षेत्र में चौकीदार नियुक्त करने हेतु निर्देशित किया गया।

3- सभी प्रतिष्ठान स्वामी अपने प्रतिष्ठानों में कार्य करने वाले समस्त कर्मियों का शत प्रतिशत सत्यापन कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही किसी नये व्यक्ति को काम पर रखते समय उसकी पृष्ठभूमि की जानकारी भी प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगे।

4- सभी प्रतिष्ठान स्वामी अपने पास सम्बन्धित हल्का प्रभारी/बीट कर्मचारी का मोबाइल नम्बर अनिवार्य तौर पर रख लें, जिससे किसी भी आकस्मिक परिस्थिती व किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस के साथ साझा की जा सके।

5- सभी प्रतिष्ठान स्वामी अपने प्रतिष्ठानों का सुरक्षा ऑडिट करवाना सुनिश्चित करें, जिससे प्रतिष्ठान की सुरक्षा व्यवस्था में पाई जाने वाली खामियों को समय रहते पूरा कर सुरक्षा सिस्टम को और अधिक सुदृढ बनाया जा सके।

गोष्टी के दौरान ज्वेलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा करते हुए उनके सुझाव प्राप्त किये गए, जिन पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News