Homeराज्य समाचारउत्तराखंडट्रिपल मर्डर खुलासा: पैसों का विवाद बना खूनी खेल, प्लंबर ने उतारा...

ट्रिपल मर्डर खुलासा: पैसों का विवाद बना खूनी खेल, प्लंबर ने उतारा मौत के घाट

 

रायपुर में ट्रिपल मर्डर का खुलासा: प्लंबर गिरफ्तार, पैसों के विवाद में ली तीन जानें

प्लंबिंग के काम पर आया, बना हत्यारा: बुजुर्ग दंपत्ति और नौकरानी की हत्या

*गिरफ्तार अभियुक्त प्लम्बर का करता है कार्य, विगत 02 वर्षों से बुजुर्ग दम्पत्ति के घर पर कर रहा था प्लम्बिंग का कार्य*

*आज भी अभियुक्त को बुजुर्ग दम्पत्ति ने ही प्लम्बिंग के कार्य हेतु बुलाया था अपने घर पर*

*कार्य पूरा करने के बाद पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में अभियुक्त द्वारा पेंचकस से हमला कर बुजुर्ग दम्पत्ति व बीच-बचाव हेतु आई महिला की कर दी थी हत्या*

आज  करीब 03:10 बजे कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना रायपुर को तपोवन क्षेत्र में विष्णुलोक कालोनी में एक व्यक्ति द्वारा घर में चोरी किये जाने तथा उसे मौके पर लोगों द्वारा पकड लिये जाने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना पर थानाध्यक्ष रायपुर मय पुलिस बल के तत्काल मौके पर पहुंचे, मौके पर विष्णुलोक कालोनी स्थित एक घर के पास स्थानीय लोगों द्वारा एक व्यक्ति को पकडा हुआ था, जिससे जानकारी करने पर उसके द्वारा पेंचकस से घर में रहने वाले बुजुर्ग दम्पत्ति व एक महिला पर हमला किये जाने की बात बताई गई। मौके पर घर के अन्दर एक बुजुर्ग दम्पत्ति व एक महिला लहुलुहान हालत में अचेत पडे थे जिन्हें स्थानीय व्यक्तियों की सहायता से पुलिस द्वारा तत्काल उपचार हेतु कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों द्वारा उन्हें मृत घोषित किया गया। पुलिस द्वारा घटना स्थल से घटना में प्रयुक्त आला कत्ल पेंचकस बरामद किया गया।

घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून व अन्य अधिकारियों द्वारा घटना स्थल पर पहुंचकर घटना के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गई, मौके पर फौरेंसिक व फील्ड यूनिट की टीम को बुलाकर घटना स्थल की विधिवत फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी करते हुए साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई। घटना के समबन्ध में मृतक महिला के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर तत्काल थाना रायपुर पर हत्या का अभियोग पंजीकृत करते हुए हिरासत में लिये गये अभियुक्त राजकुमार को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से एक सोने की चेन बरामद हुई।

घटना स्थल व उसके आस-पास के सीसीटीवी कैमरों के अवलोकन से अभियुक्त बुजुर्ग दम्पत्ति के घर की ओर अकेला आता हुआ दिखाई दिया है। अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का गहनता से अवलोकन किया जा रहा है।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह प्लम्बर का कार्य करता है तथा विगत 02 वर्षों से बुजुर्ग दम्पत्ति के घर प्लम्बिंग के कार्य के लिये आ रहा था। आज भी अभियुक्त बुजुर्ग दम्पत्ति के बुलाने पर प्लम्बिंग के कार्य के लिये उनके घर आया था। काम पूरा करने के बाद पैसों के लेन-देन को लेकर बुजुर्ग दम्पत्ति से उसकी कहासुनी हो गई तथा उसके द्वारा उन्हें जान से मारने की नीयत से अपने पास रखे पेचकस से उन पर हमला कर उनकी हत्या कर दी, इस दौरान पडोस के घर मे काम करने वाली नौकरानी के बुजुर्ग दम्पत्ति की आवाज सुनकर घर पर आने तथा बीच-बचाव करने के दौरान अभियुक्त द्वारा उस पर भी पेंचकस से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस द्वारा घटना के सभी पहलुओं की गहनता से विवेचना करते हुए अभियुक्त से विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*

राजकुमार पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासी: इन्द्रेश नगर, नियर सहारनपुर चौक थाना कोतवाली नगर देहरादून।
मूल निवासी: बांदा, थाना किरतपुर, जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश।

*बरामदगी :-*

आला कत्ल पेंचकस

*विवरण मृतक व्यक्ति:-*

1- रजनी कपूर पत्नी रमेश चंद्र कपूर निवासी लेन नंबर दो विष्णु लोक कॉलोनी तपोवन रोड थाना रायपुर देहरादून उम्र 75 वर्ष
2- रमेश कपूर पुत्र स्व० द्वारिका दास कपूर निवासी उपरोक्त उम्र 80 वर्ष।
3- तिलया देवी उर्फ शीला पत्नी स्व0 पवन राम निवासी बिहारी बस्ती विद्या विहार थाना रायपुर देहरादून, उम्र 48 वर्ष *( नौकरानी )*

 

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News