Homeराज्य समाचारउत्तराखंडउपलब्धि। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पिटकुल के प्रबंध निदेशक द्वारा कैंप...

उपलब्धि। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पिटकुल के प्रबंध निदेशक द्वारा कैंप कार्यालय में दिया गया लाभांश का 11 करोड़ का चेक

 

रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में पिटकुल के प्रबंध निदेशक द्वारा 11 करोड़ का लाभांश का चेक दिया सौंपा गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को ऊर्जा प्रदेश बनाने के लिए विद्युत नियमों को पूरी सक्रियता से उपयोगी बनना होगा। राज्य स्थापना की मूल संकल्पना में उत्तराखंड को ऊर्जा प्रदेश बन रहा है। उन्होंने कहा की ऊर्जा और वैकल्पिक ऊर्जा के क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा लगातार कार्य किया जा रहे हैं। राज्य सरकार का प्रयास है कि आगामी 5 सालों में उत्तराखंड में राज्य की मांग के हिसाब से ऊर्जा का उत्पादन हो। ऊर्जा के क्षेत्र में राज्य को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहे हैं । उन्होंने पिटकुल के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सितंबर 2024 में पिटकुल के जिन पांच नए उप केंद्रौं का शिलान्यास किया गया उनके कार्य में तेजी लाई जाए। इस अवसर पर पिटकुल के प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में पिटकुल ने गत वर्ष 2022-23 में रुपए 026.99 करोड़ की तुलना में वित्तीय वर्ष 2023 -24 में रुपए 0141.67 करोड़ का लाभ अर्जित किया है । विगत 3 वर्षों से उत्तराखंड शासन को प्रत्येक वर्ष रुपए 5 करोड़ का लाभांश दिया जा रहा था । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में पिटकुल में विभिन्न परियोजनाओं पर कार्य की जा रहे हैं । वर्तमान में पिटकुल की ट्रांसमिशन उपलब्धता भी 99.70% है । जिसके निर्धारित राष्ट्रीय मानको 98% से अधिक होने के फल स्वरुप पिटकुल को प्राप्त होने वाली प्रोत्साहन धनराशि के एक तिहाई भाग को विद्युत टैरिफ में छूट के रूप में सीधे दिए जाने से विद्युत उपभोक्ताओं को लाभ प्राप्त हो रहा है । इस अवसर पर अपर सचिव मनमोहन मैनाली, निदेशक पिटकुल जी.एस बदियाल, पिटकुल के अरुण सबरवाल, मनोज कुमार श्रीमती शालु जैन, पंकज कुमार आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News