
शॉर्ट सर्किट से हुंडई शोरूम में आग लगने की आशंका, जांच जारी
बीएम हुंडई शोरूम में भीषण आग, कई वाहन और सामान क्षतिग्रस्त
फायर टीम की तत्परता से टली बड़ी दुर्घटना, शोरूम में लगी आग पर पाया काबू

देहरादून, 1 अक्टूबर। सुभाषनगर स्थित बीएम हुंडई शोरूम में गुरुवार सुबह अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना क्लेमेंटाउन पुलिस को मिली, जिसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
पुलिस और अग्निशमन कर्मियों ने संयुक्त रूप से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि आग की चपेट में आने से शोरूम के अंदर और बाहर खड़ी कई गाड़ियां तथा अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गए।
आज दिनांक: 01-10-26 की प्रात: कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना क्लेमेंटाउन पर सुभाषनगर स्थित बी0एम0 हुंडई शो रूम में आग लगने के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त हुई।
प्राप्त सूचना पर थाना क्लेमेंटाउन से पुलिस बल तथा फायर स्टेशन से दमकल के वाहन तत्काल मौके पर पहुंचे। मौके पर पुलिस तथा फायर कर्मियों द्वारा कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है, आग से शो रूम में व उसके बाहर खड़ी कुछ गाड़िया तथा अन्य सामान जल गया है, प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट के कारण शो रूम में आग का लगना प्रतीत हो रहा है, आग लगने के विस्तृत कारणों की जांच की जा रही है, साथ ही आग से हुई क्षति का आंकलन किया जा रहा है।
