
‘हरियाली के लिए एक सम्मान की गरिमा’ थीम पर सम्पन्न हुआ वृक्षाबंधन सम्मान समारोह
पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकारों के लिए समर्पित हस्तियों को मिला वृक्षाबंधन सम्मान
*वृक्षाबंधन पंजीकृत सम्मान एवं उपाधियाँ 2026 का भव्य सम्मान समारोह देहरादून में सम्पन्न*
*देहरादून, 27 सितम्बर 2026:* वृक्षबंधन अभियान (पंजी.) के पंजीकृत पुरस्कार एवं उपाधियाँ 2026 का भव्य सम्मान समारोह आज ऑफिसर्स ट्रांजिट हॉस्टल, ओल्ड ऑफिसर्स कॉलोनी, रेस कोर्स, देहरादून में प्रातः 10:30 बजे से गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।





मुख्य विषय (Primary Theme): इस वर्ष के सम्मानों का मुख्य विषय “हरियाली के लिए एक सम्मान की गरिमा” रहा। जहाँ विश्व कंक्रीट की ओर दौड़ रहा है, वहाँ उन हाथों को प्रणाम करना जो हरियाली की रक्षा चुनते हैं। यह सम्मान संकल्प, सिद्धि, समर्पण और सेवा के शाश्वत भारतीय मूल्यों को समर्पित है।
जिनके कर-कमलों से सम्मान प्रदान किये गये:
● *माननीय श्री सुशील कुमार, भा.प्र.से. – राज्य निर्वाचन आयुक्त, उत्तराखण्ड*
● *मेजर जनरल (से.नि.) के.डी. सिंह – संरक्षक, वृक्षाबंधन अभियान*
● *ब्रिगेडियर (से.नि.) के.जी. बहल – पूर्व उप-महासर्वेक्षक, भारत – संरक्षक, वृक्षाबंधन अभियान*
● *श्री कल्याण सिंह रावत – पद्मश्री – मैती आंदोलन के प्रणेता*
● *श्री वाल्मीकी प्रसाद सिंह, रा० अध्यक्ष अखिल भारतीय पंचायत परिषद*
● *”सैनिक शिरोमणि” मनोज ध्यानी – संस्थापक-परिकल्पनाकार, वृक्षाबंधन अभियान (पंजी.)*
*सम्मानित विभूतियाँ – 2026:*
*अ. महाकाव्य प्रेरित सम्मान:*
1. *भीष्म संकल्प सम्मान 2026*
प्राप्तकर्ता: स्वामी श्री शिवानंद जी महाराज, मातृ सदन आश्रम, कनखल, हरिद्वार – मातृ सदन आश्रम की स्थापना, अविरल गंगा अभियान एवं पारिस्थितिकी-पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उनके अथक एवं आजीवन प्रयासों हेतु।
3. *द्रोण सिद्धि सम्मान 2026*
प्राप्तकर्ता: सुश्री संतोष, कन्या गुरुकुल महाविद्यालय, देहरादून – हरित कार्यों को बढ़ावा देने, वैदिक मूल्यों को आत्मसात कराने तथा संस्कृत एवं संस्कृति के संवर्धन हेतु।
5. *ध्रुव नाद सम्मान 2026*
: इंजी. श्रेयांश असवाल – आईआईटीयन, शोधकर्ता एवं आविष्कारक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) से संबद्ध – तकनीक को पर्यावरण चेतना से जोड़ने हेतु।
7. *लक्ष्मण सिद्धि सम्मान 2026*
प्राप्तकर्ता: श्री विजय जड़धारी – प्रसिद्ध बीज बचाओ आंदोलनकारी, बीज बचाओ अभियान एवं जंगल बचाओ अभियान तथा देशी बीजों के संरक्षण हेतु।
9. *एकलव्य सिद्धि सम्मान 2026*
प्राप्तकर्ता: श्री बॉबी पंवार, अध्यक्ष, यूबीएस फाउंडेशन – जनजातीय कल्याण, प्रतियोगी परीक्षाओं में भ्रष्टाचार एवं अनुचित साधनों के विरुद्ध आवाज उठाने तथा पेपर लीक एवं परीक्षा घोटालों को लगातार उजागर करने हेतु, जिससे उन्होंने आज के युवाओं के हृदय में स्थान बनाया।
ब. *दशक का नागरिक समाज सम्मान:* (Vrikshabandhan Civil Society of the Decade Award)
यह विशेष सम्मान दो अनुकरणीय संस्थाओं को प्रदान किया गया:
i) *मातृ सदन, कनखल, हरिद्वार:* अविरल गंगा के उद्देश्य के लिए। जहाँ एक नहीं, अनेक पुण्यात्माओं ने योगदान दिया – जहाँ स्वामी निगमानंद जी, स्वामी गोकुलानंद जी, स्वामी सानंद जी (प्रो. जी.डी. अग्रवाल) जैसे महान साधुओं ने माँ गंगा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी, नदियों के अनियंत्रित खनन के विरुद्ध आवाज उठाई, तथा विरोध, धरना, आमरण अनशन एवं संवैधानिक न्यायालयों में पीआईएल के माध्यम से निरंतर संघर्ष किया।
इस पुरस्कार को मातृ सदन के संस्थापक स्वामी श्री शिवानंद जी महाराज जी व अन्य सहयोगियों ने प्राप्त किया।
ii) *सिटिजन्स फॉर ग्रीन दून (CFGD)* : दून घाटी के हरित क्षेत्र को बचाने के लिए निरंतर क्षेत्रीय विरोध, पर्यावरण जागरूकता अभियान, पीआईएल के माध्यम से न्यायालयों में लड़ाई, तथा पूर्णतः अहिंसक, शांतिपूर्ण एवं अनुशासित तरीके से प्रतिनिधित्व हेतु।
इस पुरस्कार को संस्था की ओर से सुश्री जया सिंह और सहयोगियों द्वारा प्राप्त किया गया।
स. *विशेष मानद पुरस्कार – “वृक्ष मित्र – Friends of Trees Award 2026”:*
i) *श्री बलवंत सिंह नेगी, केदारखंड जन कल्याण समिति*
ii) *मेजर (से.नि.) महावीर सिंह रावत – DHAD* एवं हरेला अभियानों से संबद्ध
iii) *परम पूज्य खेनचेन कोंचोक रंगडोल रिनपोछे अध्यक्ष, दून बौद्ध समिति* को करुणा, ज्ञान और शांति के अभिप्रसार एवम वृहद वृक्षारोपण अभियानों के माध्यम द्वारा प्रकृति रक्षा और संवर्धन के उत्कृष्ट कार्य हेतु।
iv) *कु. अर्चना नेगी -* एग्रो रिसर्च एवं सीड बॉल अभियान तथा जमीनी स्तर पर वृक्षाबंधन के ‘वर्ड ऑफ माउथ’ अभियानों का निष्ठापूर्वक नेतृत्व हेतु।
v) *श्री अरुणादित्य ध्यानी* – उत्तराखण्ड के युवाओं में वृक्षारोपण एवं संरक्षण के समग्र दृष्टिकोण को बढ़ावा देने हेतु।
*समारोह की झलकियाँ:*
समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं कन्या गुरुकुल की वैदिक शिष्याओं द्वारा सरस्वती वंदना से हुआ। “सैनिक शिरोमणि” मनोज ध्यानी, संस्थापक एवं परिकल्पनाकार द्वारा स्वागत एवं मुख्य संबोधन दिया गया। उन्होंने वृक्षाबंधन के विभिन्न आयामों पर गहराई से प्रकाश एवम कहा कि वृक्षाबंधन अभियान का प्रयास है कि वह पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक-सांस्कृतिक संरक्षण के लिए कार्य करने वालों की प्रेरणा गाथाओं और इतिहास को इन आयोजनों और पुरस्कारों के के माध्यम से आगे लाए।
*संबोधन :-* राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार (आईएएस), मेजर जनरल (से.नि.) के.डी. सिंह, मातृ सदन के स्वामी श्री शिवानंद जी महाराज, पद्मश्री कल्याण सिंह रावत, कन्या गुरुकुल की प्राचार्य सुश्री संतोष, इंजीनियर श्रेयांस असवाल, अखिल भारतीय पंचायत परिषद के रा० अध्यक्ष वाल्मीकी प्रसाद सिंह, अध्यक्ष, दून बौद्ध समिति खेनचेन कोंचोक रंगडोल रिनपोछे, आदि ने संबोधित किया।
कार्यक्रम में कुमाऊँनी लोक समूह के साथ रंग-बिरंगी पारंपरिक वेशभूषा में गीत प्रस्तुतियाँ दी।
कार्यक्रम का संचालन सुश्री अर्चना नेगी द्वारा किया गया। वृक्षाबंधन अभियान के सचिव अरुणादित्य ने बताया कि वृक्षाबंधन अभियान द्वारा सभी सम्मान पंजीकृत एवं अधिकार सुरक्षित हैं।
कार्यक्रम में भारी संख्या में समाज सेवी व युवा उपस्थित रहे। जिनमें एमकेपी महाविद्यालय के दिगम्बर नेगी, सनातन युवा वाहिनी के रा० अध्यक्ष अभय कुमार, उत्तराखंड आंगनवाडी संगठन की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रेखा नेगी, श्रीमती उत्तरा पंथ, डाॅ0 आशा लाल, सेवानिवृत्त कमांडेंट मूर्ति सजवाण, प्रकाश थपलियाल, युवा आह्वान के निदेशक रोहित ध्यानी, सुनील अग्रवाल, श्रीमती अनिता शास्त्री, कु0 यशस्वी शास्त्री, हिमांशु मेहता, दून नागरिक संगठन के प्रकाश नागिया, राज्य आंदोलनकारी सुनील जुयाल, तारा पांडे, रेवती बिष्ट, जबर सिंह पावेल और बडी संख्या में युवा-छात्र व पूर्व सैनिक आदि सम्मिलित रहे।
जय वृक्ष, जय भारत!
मीडिया संपर्क:
मीडिया प्रकोष्ठ, वृक्षबंधन अभियान (पंजी.)
वृक्षाबंधन अभियान (पंजी.) – वर्ष 2005 से
मौखिक प्रचार द्वारा वृक्ष रक्षा एवं रोपण का प्रथम जन-अभियान | “रक्षा सूत्र” अभियान का प्रणेता
पंजी. कार्यालय: 62/2-बी, विजय कॉलोनी, फेज-01, न्यू कैंट रोड, देहरादून
ईमेल: VrikshabandhanAbhiyan@gmail.com | वेबसाइट: https://VrikshabandhanAbhiyan.in
संपर्क: +91 9756201936, 9412145589
───
