
हर वैध मतदाता के वोट की रक्षा करेगी कांग्रेस, बनाई जा रही विशेष रणनीति : धस्माना
*प्रदेश में वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस बना रही है खास रणनीति – सूर्यकांत धस्माना*
*देहरादून, 27 सितम्बर 2026: एक राष्ट्रीय स्तर के प्रमुख समाचार पत्र की रिपोर्ट से उजागर हुई वोट चोरी के घटनाक्रम और उसके खिलाफ पूरे देश से आई प्रतिक्रिया से बौखलाए भाजपाई उत्तराखंड से लेकर देश भर में अब अनर्गल प्रलाप कर *श्री राहुल गांधी* व कांग्रेस को कोस रहे हैं, लेकिन अब देश की जनता चुनाव आयोग व भाजपा की मिलीभगत और वोट चोरी की सच्चाई को जान चुकी है, इसलिए भाजपाइयों के अनर्गल प्रलाप का कोई असर नहीं होने वाला है।
यह बात आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष *श्री सूर्यकांत धस्माना* ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए एस.आई.आर. पर मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए बयान की प्रतिक्रिया स्वरूप कही।
*श्री धस्माना* ने कहा कि शनिवार को चुनाव आयोग की बैठक में *रितिका चोपड़ा* द्वारा की गई रिपोर्टिंग के तथ्यों का कोई खंडन नहीं किया गया, बल्कि मुख्य चुनाव आयुक्त व अन्य दो चुनाव आयुक्तों की असहमति के बिंदुओं पर चुनाव आयोग की स्वीकारोक्ति है, जिससे पूरी भाजपा बौखलाई हुई है।
*श्री धस्माना* ने कहा कि कांग्रेस व *श्री राहुल गांधी* व अन्य नेताओं को भ्रम में बताने वाले भाजपाई स्वयं महा-भ्रम में हैं। उन्होंने कहा कि वोट चोरी पर *श्री राहुल गांधी* के आरोप उसी तरह सही साबित हुए, जिस प्रकार कोविड, नोटबंदी, जी.एस.टी. व नीट पेपर लीक पर *राहुल जी* की सभी भविष्यवाणियां सही साबित हुई थीं।
*श्री धस्माना* ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष *श्री गणेश गोदियाल* के नेतृत्व में यह संकल्प लिया है कि प्रदेश में कांग्रेस हर एक जायज वोट के लिए लड़ाई लड़ेगी और किसी भी वैध मतदाता का वोट कटने नहीं देगी।
*सादर*
*सूर्यकांत धस्माना*
*वरिष्ठ उपाध्यक्ष*
*प्रदेश कांग्रेस कमेटी, उत्तराखंड*
