Homeराज्य समाचारउत्तराखंडसीएम हेल्पलाइन में ‘फोर्स क्लोज’ पर डीएम सख्त: बंद शिकायतों की होगी...

सीएम हेल्पलाइन में ‘फोर्स क्लोज’ पर डीएम सख्त: बंद शिकायतों की होगी स्थलीय जांच

शिकायत बंद, समस्या बरकरार: रेशम माजरी सड़क मामले में अधिकारियों को नोटिस

सीएम के निर्देश पर एक्शन, बिना समाधान शिकायत बंद करने वालों पर होगी कार्रवाई

देहरादून में सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की पड़ताल, जवाबदेही तय करेंगे डीएम

*⁠गलत तरीके से शिकायत बंद करने पर तय होगी जवाबदेही*

*देहरादून,:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों की नियमित समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को बंद की गई शिकायतों की मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए हैं, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि शिकायतकर्ता की समस्या का वास्तव में समाधान हुआ है।

इसी क्रम में विकासखंड डोईवाला के वार्ड संख्या 9, रेशम माजरी में सड़क के गड्ढों से संबंधित शिकायत की स्थलीय जांच कराई गई। निरीक्षण रिपोर्ट के अनुसार सड़क की कुछ माह पहले मरम्मत हुई थी, लेकिन मौके पर अब भी गड्ढे पाए गए। सड़क की गुणवत्ता भी संतोषजनक नहीं मिली और ग्रामीणों ने बरसात में जलभराव की आशंका जताई। समस्या बनी रहने के बावजूद शिकायत बंद किए जाने को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लिया है।

जिलाधिकारी ने प्रकरण में संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग को सड़क की स्थिति एवं किए गए कार्य की जांच कराने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत का निस्तारण केवल पोर्टल पर उसे बंद कर देने से नहीं माना जाएगा। शिकायतकर्ता की समस्या का वास्तविक समाधान सुनिश्चित करना अधिकारियों की जिम्मेदारी है। बिना समाधान के शिकायत को ‘फोर्स क्लोज’ करने के मामलों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच में जिसकी जिम्मेदारी पाई जाएगी, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने भी स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि शिकायतों को अनावश्यक रूप से ‘फोर्स क्लोज’ न किया जाए और उन्हें बंद करने से पहले समाधान तथा शिकायतकर्ता की संतुष्टि सुनिश्चित की जाए।

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News