Homeराज्य समाचारउत्तराखंडवीर शहीदों की स्मृति में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, शहीद परिवार बने...

वीर शहीदों की स्मृति में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, शहीद परिवार बने मुख्य यजमान

भव्य कलश यात्रा में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश, तिरंगा ध्वज के साथ निकली श्रद्धालुओं की शोभायात्रा

 

सोसायटी ऑफ मिशन 4G प्लस के बैनर तले नाइन पाम, जोगीवाला, देहरादून में वीर शहीद सैनिकों एवं शहीद राज्य आंदोलनकारियों की पावन स्मृति को समर्पित श्रीमद् भागवत कथा का आज विधिवत शुभारंभ हुआ। कथा व्यास आचार्य श्री श्याम सुंदर गौतम जी महाराज के श्रीमुख से श्रद्धालु श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कर रहे हैं।

कथा के प्रथम दिवस क्षेत्र की सम्मानित बहनों एवं कीर्तन मंडलियों द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत इस यात्रा में तिरंगा ध्वज भी शामिल रहा, जिसने पूरे वातावरण को देशभक्ति, श्रद्धा एवं आध्यात्मिक भाव से भर दिया।
कथा के प्रथम दिवस शहीद परिवारों को मुख्य यजमान के रूप में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शहीद दीपक नैनवाल, शहीद विनोद भंडारी, शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट एवं शहीद राम प्रसाद पुरोहित के परिजनों तथा शहीद राज्य आंदोलनकारी राजेश रावत के परिजन मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मेयर देहरादून सौरभ थपलियाल जी, रुचि भट्ट जी, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर सौरभ थपलियाल ने इस देशभक्ति एवं धार्मिक आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने का आग्रह किया। वहीं रुचि भट्ट जी ने क्षेत्र की सम्मानित कीर्तन मंडलियों की महिलाओं को आयोजन में अधिक से अधिक सहभागिता एवं सेवा-समर्पण भाव से जुड़ने के लिए प्रेरित करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष सुभाष भट्ट, राकेश उनियाल, अनुज पुरोहित, वंदना रावत, कविता भट्ट, गीतांजलि, डॉ. लक्ष्मण सिंह बिष्ट, सूबेदार जीत सिंह गुसाईं, सूबेदार दर्शन सिंह बिष्ट, सूबेदार सुमन सिंह साजवान, कैप्टन जितेंद्र सिंह मियां, कैप्टन बलवंत सिंह पंवार, ईरा कुकरेती, ज्योतिका पांडे ,कामना ममगाई, अर्चना सती , अनुज पुरोहित, विमला शर्मा, नीतू रावत, नीतू कणडारी, सविता भट्ट,के .के रैना , अनिता बिष्ट, दीपा रावत,सहित क्षेत्र की अनेक सम्मानित मातृशक्ति एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News