Homeराज्य समाचारउत्तराखंडराज्य कोटे में आरक्षण प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा गंभीर मामला, दोषियों पर हो सख्त...

राज्य कोटे में आरक्षण प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा गंभीर मामला, दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई: धस्माना

नीट प्रवेश में फर्जी प्रमाणपत्रों की हो उच्च स्तरीय जांच: धस्माना

मेधावी छात्रों के हक पर डाका बर्दाश्त नहीं, प्रवेश फर्जीवाड़े की हो गहन जांच: धस्माना
नीट प्रवेश प्रक्रिया में कथित फर्जीवाड़े की सीबीआई जांच पर भी हो विचार: धस्माना

एमबीबीए व बीडीएस प्रवेश में प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े की हो उच्च स्तरीय जांच: सूर्यकांत धस्माना
देहरादून: उत्तराखंड में नीट परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के प्रवेश की प्रक्रिया में उत्तराखंड डोमिसाइल कोटे में विभिन्न श्रेणियों के आरक्षण लाभ के मामलों में फर्जीवाड़ा नीट परीक्षा पेपर लीक का विस्तार है और एक सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप बहुगुणा की जागरूकता के कारण यह उजागर हुआ है इस पूरे फर्जीवाड़े की उच्च स्त्रीय जांच व दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए यह मांग आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारों से बातचीत में कही। श्री धस्माना ने उक्त प्रकरण में स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा जांच के आदेश का स्वागत किया किंतु उन्होंने कहा कि केवल इसे एक फर्जीवाड़ा मान कर जांच नाकाफी है क्योंकि नीट पेपर लीक मामला काफी गंभीर है और अब नीट परीक्षा उत्तीर्ण कुछ अभ्यर्थियों द्वारा राज्य कोटे में आरक्षण की विभिन्न श्रेणियों। में जिनमें एससी एसटी ओबीसी पूर्व सैनिक कोटे आदि के प्रमाण पत्रों में फर्जीवाड़ा एक अंतरराज्यीय अपराध से व नीट परीक्षा पेपर लीक मामले से जुड़ा हो सकता है इस नजरिए से इसकी जांच होनी चाहिए और आवश्यकता पड़ने पर इसे सीबीआई को सौंपा जा सकता है। श्री धस्माना ने कहा कि यह उत्तराखंड राज्य के मेधावी व प्रतिभावान विद्यार्थियों के हक पर डाका डालने के समान है और इस प्रकरण को बहुत संजीदगी से सरकार को लेना चाहिए ।
प्रेस वार्ता में मुख्य प्रवक्ता श्रीमती गरिमा माहरा दसौनी उपस्थित रही।
सादर
सूर्यकांत धस्माना
सदस्य एआईसीसी व
वरिष्ठ उपाध्यक्ष
प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News