Homeराज्य समाचारउत्तराखंडबाल अधिकारों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सामूहिक जिम्मेदारी जरूरी : डॉ....

बाल अधिकारों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सामूहिक जिम्मेदारी जरूरी : डॉ. गीता खन्ना

 

बाल अधिकारों एवं सुरक्षा पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

बच्चों के अधिकारों और सुरक्षा को लेकर आयोग की पहल
बाल अधिकारों के संरक्षण हेतु संवेदनशीलता एवं जागरूकता कार्यशाला संपन्न

बाल सुरक्षा और अधिकारों पर अधिकारियों व बच्चों को किया गया जागरूक

उत्तराखण्ड बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने आयोजित की जागरूकता कार्यशाला
उत्तराखण्ड बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा दिनांक 22 सितम्बर, 2026 को जुगमंदर हॉल, नगर निगम, देहरादून में “बाल अधिकारों एवं सुरक्षा हेतु संवेदीकरण व जागरूकता कार्यशाला” का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बच्चों, अधिकारियों एवं संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों को बाल अधिकारों, बाल सुरक्षा तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक एवं संवेदनशील बनाना रहा। कार्यक्रम में श्री अजय कुमार बडोनी, चीफ डिफेन्स काउंसिल, डालसा, श्री गिरीश चन्द्र शर्मा, साइबर सेल, पुलिस विभागय श्री सतीश चन्द्र नौटियाल, सी0आर0सी0, शिक्षा विभागय श्री अनिता चमोला, आर0टी0ओ0, परिवहन विभागय श्री शैलेश सती, सहायक श्रम आयुक्त, श्रम विभागय तथा श्री आलोक कुमार पाण्डेय, नगर आयुक्त, नगर निगम, देहरादून विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यशाला के दौरान उपस्थित बच्चों को नैतिक मूल्यों एवं बाल अधिकारों के महत्व के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। अतिथियों एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा बच्चों को उनके अधिकारों, अधिकारों के संरक्षण तथा समाज में एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक किया गया।


कार्यक्रम में डॉ. गीता खन्ना, बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं बच्चों को संबोधित करते हुए बाल अधिकारों के संरक्षण एवं बच्चों के प्रति संवेदनशील व्यवहार की आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने बच्चों के अधिकारों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संबंधित विभागों एवं समाज की सामूहिक जिम्मेदारी पर जोर दिया।
इस अवसर पर डॉ. शिव कुमार बरनवाल, सचिव, बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए आयोग की भूमिका, बाल अधिकारों के संरक्षण तथा बच्चों से संबंधित विषयों पर किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम की रूपरेखा एवं आयोग से संबंधित परिचयात्मक व्याख्यान भी उनके द्वारा प्रस्तुत किया गया।
कार्यशाला में बाल अधिकारों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विभागीय अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई। इनमें भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत बच्चों से संबंधित प्रावधान, पॉक्सो एवं किशोर न्याय अधिनियम, साइबर सुरक्षा एवं आई0टी0 एक्ट, 2000, बच्चों में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति एवं उससे बचाव, शिक्षा का अधिकार अधिनियम, सड़क सुरक्षा एवं परिवहन संबंधी जानकारी तथा बाल श्रम जैसे विषय प्रमुख रहे।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. सतीश कुमार सिंह, अनुसचिव, बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं बच्चों को संबोधित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यशाला के माध्यम से बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ विभिन्न विभागों के अधिकारियों को बाल अधिकारों एवं बाल सुरक्षा के प्रति और अधिक संवेदनशील बनाने का संदेश दिया गया।

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News