
एसएसपी के निर्देश पर अभियान जारी, ऋषिकेश और पटेलनगर पुलिस की कार्रवाई
*अलग-अलग थाना क्षेत्रों से शराब तस्करी में लिप्त 02 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*अभियुक्तों के कब्जे से 03 पेटी से अधिक अवैध देसी शराब हुई बरामद*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं
निर्देशो के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रो में पुलिस टीमों द्वारा लगातार ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में दून पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का विवरण निम्नवत है:
*1- कोतवाली ऋषिकेश*
*90 ट्रेटा पैक देशी माल्टा शराब के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार*
दिनांक: 20-09-26 को ऋषिकेश पुलिस द्वारा चैकिंग/गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर न्यू त्रिवेणी कॉलोनी, गली नं0-02, चन्द्रेश्वर नगर, ऋषिकेश से ध्रुव साहनी पुत्र सुरेन्द्र साहनी को 90 ट्रेटा पैक देशी माल्टा शराब सहित गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0-472/2026 धारा 60(1)क आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*
1- ध्रुव साहनी पुत्र सुरेन्द्र साहनी निवासी गली नं0-02 न्यू त्रिवेणी कॉलोनी, चन्द्रेश्वर नगर, ऋषिकेश, जनपद देहरादून, उम्र 18 वर्ष
*बरामदगी*
90 ट्रेटा पैक देशी माल्टा शराब
*2- कोतवाली पटेल नगर*
*01 अभियुक्त को 60 टेट्रा पैक अवैध देसी शराब के साथ किया गिरफ्तार*
दिनांक- 20/09/2026 की सायं पटेलनगर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान चक्की टोला मंडी के पीछे से एक अभियुक्त जितेंद्र को 60 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली पटेल नगर पर मु0अ0स0 – 665/2026 धारा- 60 आबकारी अधि0 पंजीकृत किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त*
जितेंद्र पुत्र रोशन निवासी ब्रह्मपुरी, कोतवाली पटेल नगर, देहरादून
*बरामदगी*
60 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब
