
नशे और जुए की लत ने बनाया चोर, दून पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे दो युवक
घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार
सीसीटीवी और मुखबिर तंत्र से खुली नकबजनी की गुत्थी, चोरी का माल बरामद
एसएसपी दून की रणनीति रंग लाई, लाखों की ज्वैलरी के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
*घटना को अंजाम देने वाले 02 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*अभियुक्तो के कब्ज़े से घटना में चोरी की गईं 06 लाख रुपये से अधिक मूल्य की ज्वैलरी व अन्य सामान हुआ बरामद*
*अभियुक्तो ने अपनी नशे व जुए की लत के चलते दिया था चोरी की घटना को अंजाम*
वादिनी टीना राय पुत्री रामधन राय निवासी केशवपुरी बस्ती डोईवाला देहरादून द्वारा कोतवाली डोईवाला पर लिखित तहरीर दी कि अज्ञात चोरो द्वारा वादिनी के घर का ताला तोडकर घर में रखे सोने/चांदी के आभूषण तथा अन्य सामान चोरी कर लिया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0स0-286/2026 धारा-305ए/331(4) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
*अनावरण हेतु की गई कार्यवाही ;-*
घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशों पर कोतवाली डोईवाला पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर उनके आस-पास तथा आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन करते हुए घटना में शामिल संदिग्धों के समबन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी/पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में वाहन चोरी की घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती की जानकारी प्राप्त कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया।
लगातार किये जा रहे अथक प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक : 20.09.2026 को पुलिस टीम द्वारा यात्री प्रतीक्षालय एसडीएम डिग्री कॉलेज के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल 02 अभियुक्तों 1- कार्तिक पुत्र संजय तथा 2- शिवम पुत्र भूरा कुमार को उपरोक्त घटना मे चोरी किये सोने व चांदी के आभूषणों के साथ गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि दोनो अभियुक्त नशा करने व जुआ खेलने के आदी है तथा अपनी जुए व नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उनके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था, घटना में मिली ज्वेलरी को दोनो अभियुक्त बेचने की फिराक में थे पर उससे पूर्व ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त शिवम का पूर्व में भी जेल जाना प्रकाश में आया है।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*
1- कार्तिक पुत्र संजय निवासी केशवपुरी बस्ती डोईवाला, थाना डोईवाला, देहरादून, उम्र 24 वर्ष
2- शिवम पुत्र भूरा कुमार निवासी डैम के पीछे केशवपुरी बस्ती, डोईवाला, थाना डोईवाला, देहरादून, उम्र 20 वर्ष
*आपराधिक इतिहास अभियुक्त शिवम :-*
01- मु0अ0स0-71/2025 धारा 305ए/331(4)/317(2) बीएनएस, कोतवाली डोईवाला, देहरादून
02- मु0अ0स0-286/2026 धारा 305ए/331(4)/317(2) बीएनएस, कोतवाली डोईवाला, देहरादून
*बरामदगी*
01 : घटना में चोरी की गई ज्वेलरी *(अनुमानित मुल्य 06 लाख रुपए से अधिक )*
*पुलिस टीम :-*
01- उ0नि0 मनवर सिंह नेगी
02- अ0उ0नि0 ईश्वर सैनी
03- हे0का0 देवेन्द्र सिंह नेगी
04- कानि0 हरीश उप्रेती
05- कानि0 रविन्द्र टम्टा
06- कानि0 विपिन कुमार
07- कानि0 सुनील कुमार
