
विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया परीक्षण, दवाइयों और पढ़ने के चश्मों का भी किया वितरण
हरिद्वार, 19 सितम्बर — सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रोटरी क्लब कनखल ने जिला कारागार, रोशनाबाद, हरिद्वार में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में नेत्र विशेषज्ञ डॉ. गुंजन शर्मा तथा स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अंजली वर्मा के नेतृत्व में छह चिकित्सकों की टीम ने कैदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
शिविर में रोगियों को निःशुल्क दवाइयाँ एवं पढ़ने के लिए चश्मे वितरित किए गए। इस अवसर पर रोटरी क्लब कनखल के अध्यक्ष श्री राजीव अरोड़ा, डॉ. विशाल गर्ग, डॉ. शीलू सिंह भाटिया, इमीडिएट पास्ट प्रेसिडेंट हरपाल सिंह, रोटेरियन चIरुन जैन, रोटेरियन साहिल चावला, रोटेरियन अनुभव गर्ग तथा वरिष्ठ सदस्या श्रीमती नरेश रानी गर्ग उपस्थित रहे।
रोटरी क्लब ने विशेष आभार जेलर महोदय का व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। साथ ही उन चिकित्सकों की टीम को भी धन्यवाद दिया गया जिन्होंने मानवता की सेवा हेतु अपना बहुमूल्य समय समर्पित किया।
यह आयोजन रोटरी क्लब कनखल की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता और “Service Above Self” की भावना का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत करता है।
