Homeराज्य समाचारउत्तराखंडनशा तस्करों पर सख्ती, त्योहारों और चुनावों को लेकर SSP का अलर्ट...

नशा तस्करों पर सख्ती, त्योहारों और चुनावों को लेकर SSP का अलर्ट मोड

क्राइम मीटिंग में SSP के कड़े निर्देश, नशा कारोबारियों की संपत्ति जब्ती तक होगी कार्रवाई
त्योहारी सीजन और चुनाव से पहले पुलिस की तैयारी तेज, असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के निर्देश
अस्पतालों, होटलों और पटाखा गोदामों का होगा फायर ऑडिट, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
लंबित विवेचनाओं और शिकायतों के निस्तारण में देरी पर थाना प्रभारियों की तय होगी जवाबदेही

*नशा तस्करों पर पैनी नजर और कार्यवाही में तेजी-क्राइम मीटिंग में एसएसपी ने दिये स्पष्ट निर्देश*

*नशे की रोकथाम में किसी भी प्रकार की कोताही बरतने पर सख्त कार्यवाही की दी चेतावनी*

*आगामी त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत सभी अधीनस्थों को अर्लट मोड पर रहने हेतु किया निर्देशित*

*अग्नि सुरक्षा की दृष्टि से सभी अस्पतालो/होटल/रेस्ट्रोरेंट/पटाखों के गोदामों आदि के फायर ऑडिट कराने के दिये निर्देश*

*अग्नि सुरक्षा में लापरवाही बरतने वाले संस्थानों को नोटिस देकर उनके विरुद्ध नियमानुसार सख्त विधिक कार्यवाही हेतु किया निर्देशित*

*आगामी चुनावों के दृष्टिगत असमाजिक तत्वों के विरूद्व अधिक से अधिक प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही के दिये निर्देश*

*आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत यातायात एंव सुरक्षा व्यवस्था के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने हेतु किया निर्देशित*

*भीड-भाड वाले स्थानों पर पुलिस की विजिबिल्टी बढाते हुए सांयकालीन एवं रात्रि चैकिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के दिये निर्देश*

*लम्बित विवेचनाओं के समीक्षा कर उनके त्वरित निस्तारण के दिये निर्देश, अनावश्यक रूप से विवेचनाओं को लम्बित रखने वाले अधिकारियों को दी चेतावनी*

*सीसीटीएनएस के अन्तर्गत पोर्टलों में सभी सूचनाओ को समय से अध्यवधिक करने के दिये निर्देश, कोताही बरतने वालों को दी सख्त हिदायत*

*थाने पर आने वाले पीडितों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिये निर्देश, प्रार्थना पत्रों के अनावश्यक रूप से लम्बित मिलने पर थाना प्रभारी की होगी जवाबदेही तय*

आज दिनांक 19-09-2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था एवं पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अधीनस्थ अधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। क्राइम मीटिंग के दौरान जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में घटित अपराधों की समीक्षा करते हुए लंबित विवेचनाओं, अभियोगों एवं शिकायतों के त्वरित निस्तारण को लेकर निम्न दिशा-निर्देश दिए गए।

 

1- मादक पदार्थो की तस्करी पर प्रभावी रोकथाम हेतु सभी थाना प्रभारियों को नशे के कारोबार में लिप्त/पूर्व में प्रकाश में आये अभियुक्तों पर सतत निगरानी रखते हुए प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। साथ ही किसी भी क्षेत्र में नशे के कारोबार से जुडी किसी भी शिकायत के प्राप्त होने पर सम्बन्धित थाना प्रभारी की जवाबदेही तय करते हुए उसके विरूद्ध कठोर कार्यवाही की चेतावनी दी गई। इस दौरान एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई कार्यवाही की थानावार समीक्षा करते हुए सभी थाना प्रभारियों को मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभ्यस्थ नशा तस्करों को चिन्हित करते हुए उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने तथा उनके द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई सम्पत्ति को चिन्हित करते हुए उसके जब्तीकरण की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।

2- आगामी त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत मुख्य अग्निशमन अधिकारी को भीड-भाड वाले स्थानों के साथ-साथ मुख्य बाजारों, होटलों, रेस्ट्रोरेंट, अस्पतालों, पटाखो के गोदामों आदि स्थानों का फायर ऑडिट करने के निर्देश दिये गये, साथ ही अग्नि सुरक्षा में लापरवाही बरतने वाले संस्थानों/प्रतिष्ठानों को नोटिस देकर तय समय-सीमा के अन्दर कमियों को पूर्ण करने तथा निर्धारित अवधि के बाद भी नियमों का पालन न करने वाले संस्थानों/प्रतिष्ठानों को आमजन की सुरक्षा की दृष्टिगत बंद कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।

3- आगामी चुनावों के दृष्टिगत सभी क्षेत्राधिकारियों/थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में असमाजिक /उपद्रवी तत्वों को चिन्हित करते हुए समय से उनके विरूद्व प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये, साथ ही सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सर्तक दृष्टि रखते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रामक खबरों को प्रचारित/प्रसारित करने वाले व्यक्तियों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये।

4- आगामी त्यौहारी सीजन के दौरान मुख्य बाजारों/मार्गो पर लोगो की भीड बढने तथा इस दौरान आपराधिक गतिविधियों में लिप्त संदिग्ध व्यक्तियों के सक्रिय होने की सम्भावना के दृष्टिगत सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के साथ-साथ प्रभावी यातायात प्लान तैयार करने के निर्देश दिये गये, जिससे आमजन को अनावश्यक रूप से परेशानियों का सामना न करना पडे। इसके अतिरिक्त भीड-भाड वाले स्थानों पर पुलिस की विजिबिल्टी बढाते हुए सांयकालीन एवं रात्रि चैकिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिये गये। साथ ही सभी क्षेत्राधिकारियों को दिन/रात्री के समय अपने-अपने सर्किल में नियमित रूप से भ्रमणशील रहकर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लेने हेतु निर्देशित किया गया।

5- सीसीटीएनएस के अन्तर्गत विभिन्न पोर्टलों में की जा रही कार्यवाहियों की समीक्षा करते हुए पोर्टलों में सूचनाओं को समय से अध्यावधिक न करने पर सम्बन्धित थाना प्रभारियों को कडी फटकार लगाते हुए सभी सूचनाओं को नियमित रूप से पोर्टल पर अध्यवधिक करने तथा इसमें किसी प्रकार की कोताही न बरतने के निर्देश दिये गये।

6- लम्बित विवेचनाओं की सर्किलवार समीक्षा करते हुए विवेचनाओ के निस्तारण में तेजी लाने तथा 06 माह से अधिक अवधि से लम्बित विवेचनओं के त्वरित निस्तारण के निदेश दिये गये। इस दौरान विवेचनाओ के निस्तारण में अपेक्षानुरूप कार्यवाही न करने वाले थाना प्रभारियों को स्पष्ट हिदायत दी कि विवेचनाओ के अनावश्यक रूप से लम्बित पाये जाने पर विवेचकों के साथ-साथ थाना प्रभारी का भी उत्तरदायित्व तय करते हुए उनके विरूद्ध विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

7- अपनी समस्याओ को लेकर थाने पर आने वाले पीडितों की शिकायतों का त्वरित संज्ञान लेते हुए उनके निस्तारण हेतु आवश्यक वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। शिकायती प्रार्थना पत्रों को किसी भी दशा में अनावश्यक रूप से लम्बित न रखा जाये। इस दौरान समस्त क्षेत्राधिकारियों/थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए तथा पुलिस की कार्य प्रणाली को लेकर किसी भी प्रकार की शिकायत अथवा लापरवाही को नजर अंदाज नहीं किया जायेगा।

8- साइबर शिकायतों के निस्तारण, ई-जीरो एफआईआर/नेशनल क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल की समीक्षा के दौरान साइबर सम्बन्धी शिकायतों के निस्तारण में कोताही न बरतने तथा उनके शीघ्र विधिक निस्तारण हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिये गये। साथ ही महिला एवं बाल अपराध, साइबर अपराध, चोरी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News