
यूजेवीएनएल की परियोजनाओं और कार्यालयों में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती
देहरादून। यूजेवीएन लिमिटेड के मुख्यालय समेत प्रदेशभर की निर्माणाधीन परियोजनाओं, विद्युत गृहों और कार्यालयों में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस दौरान विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना के साथ विभिन्न मशीनों, यंत्रों और औजारों का पूजन किया गया।
निगम मुख्यालय में प्रबंध निदेशक अजय कुमार सिंह ने पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को ब्रह्मांड का शिल्पी माना जाता है और अभियंताओं, शिल्पियों व कारीगरों के लिए उनका विशेष महत्व है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से नवाचार एवं समर्पण की भावना के साथ कार्य करते हुए उत्तराखंड को ऊर्जा प्रदेश बनाने के लक्ष्य में योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में अधिशासी निदेशक आशीष जैन, महाप्रबंधक संजीव लोहनी, महकार सिंह, भरत भारद्वाज और एस.के. बौंसियाल समेत निगम के अधिकारी, अभियंता एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
#UJVNL #VishwakarmaJayanti #Uttarakhand #EnergySector #Dehradun


