Homeराज्य समाचारउत्तराखंडमोदी काल के विकास पुंजो समेत बूथों को 'आशीर्वाद के दियों' से...

मोदी काल के विकास पुंजो समेत बूथों को ‘आशीर्वाद के दियों’ से भाजपा ने किया रोशन

 

मोदी के 25 सेवा समर्पण वर्षों के आभार स्वरूप, देवभूमि हुई आशीर्वाद के लाखों दियों से रोशन

*मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में पीएम की दीर्घायु एवं राष्ट्र नेतृत्व की कामना में प्रज्ज्वलित हुए जनशीर्वाद के दिए!*

देहरादून 17 सितम्बर। भाजपा ने आज प्रदेशभर में मोदी काल के दो दर्जन से अधिक विकास पुंजों समेत सभी बूथों को आशीर्वाद के दियों से किया रोशन। प्रधानमंत्री मोदी के सेवा समर्पण वाले 25 वर्षों के साभार स्वरूप, उनकी दीर्घायु एवं राष्ट्र नेतृत्व करने की कामना के लिए जनशीर्वाद के ये दीपक प्रज्ज्वलित किये गए। मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, सांसद, कैबिनेट मंत्री, विधायक, प्रदेश पदाधिकारियों के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जनसहयोग से इस कार्यक्रम के साथ ही आज से सेवा समर्पण संकल्प अभियान का आगाज भी किया।

 

राज्य में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी और प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेन्द्र भट्ट के नेतृत्व में आज लाखों आशीर्वाद के दिए पीएम मोदी को आशीर्वादस्वरूप प्रज्ज्वलित किये गए। जिसके तहत मुख्य रूप देश भर में चयनित मोदी कार्यकाल के सर्वमहत्वपूर्ण विकास के 500 कार्यों में से राज्य के प्रमुख 20 विकास कार्यों आधारित स्थानों समेत बूथ स्तर तक दियों से रोशन किया गया। जिसमें प्रदेश की प्रमुख रही योजनाओं में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे, चार धाम ऑल-वेदर रोड, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, सिल्कयारा-बड़कोट सुरंग, एम्स ऋषिकेश, देहरादून हवाई अड्डे का विस्तार, पंतनगर हवाई अड्डे का आधुनिकीकरण, पिथौरागढ़ हवाई अड्डा, केदारनाथ पुनर्विकास, बद्रीनाथ पुनर्विकास, गंगोत्री तीर्थयात्रा अवसंरचना (इन्फ्रास्ट्रक्चर), यमुनोत्री तीर्थयात्रा अवसंरचना (इन्फ्रास्ट्रक्चर), हेमकुंड साहिब कनेक्टिविटी, आईआईटी रुड़की का विस्तार, आईआईएम काशीपुर, एनआईटी उत्तराखंड, हरिद्वार तीर्थयात्रा अवसंरचना (इन्फ्रास्ट्रक्चर), ऋषिकेश मोबिलिटी परियोजनाएं, वाइब्रेंट विलेजेस अवसंरचना (इन्फ्रास्ट्रक्चर), सीमावर्ती रणनीतिक सड़कें शामिल रही

इस अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी चकराता विधानसभा के हरिपुर घाट, प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट विकास नगर विधानसभा की हरबर्टपुर न्यू रोड, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री तीर्थ सिंह रावत देहरादून कैंट विधानसभा में भागीरथीपुरम, राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल भगवानपुर विधानसभा में इस्माइलपुर, प्रदेश महामंत्री श्री कुंदन परिहार धर्मपुर विधानसभा के अंतर्गत दिल्ली देहरादून कॉरिडोर, श्रीमती दीप्ति रावत डोईवाला विधानसभा के अंतर्गत हर्रावाला रेलवे स्टेशन, श्री तरुण बंसल हल्द्वानी विधानसभा के अंतर्गत अंबेडकर पार्क, कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी मसूरी विधानसभा में गांधी चौक गुनियाल गांव, श्री सतपाल महाराज चोबट्टाखाल गंगा घाट हरिद्वार, सुबोध उनियाल नरेंद्र नगर, श्री राम सिंह खेड़ा भीमताल विधानसभा में शहीद स्मारक खटीमा, विधायक श्री सहदेव पुंडी सहसपुर विधानसभा में झाझरा प्राथमिक विद्यालय, उमेश शर्मा काउ रायपुर विधानसभा के शीतल विहार, बृजभूषण गैरोला डोईवाला विधानसभा के शहीद दुर्गा माल मंडल, प्रेमचंद अग्रवाल ऋषिकेश में त्रिवेणी घाट, बिशन सिंह चुफाल डीडीहाट, दिलीप सिंह रावत लैंसडाउन, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अनिल गोयल मसूरी, श्री राजेंद्र सिंह बिष्ट कालाढूंगी विधानसभा में सिद्धेश्वर महादेव मंदिर, श्रीमती आशा नौटियाल केदारनाथ विधानसभा में ओंकलेशर मंदिर ऊखीमठ, श्री राजेंद्र सिंह बिष्ट कालाढूंगी में सिद्धेश्वर महादेव मंदिर, श्री शैलेंद्र सिंह बिष्ट हरिद्वार विधानसभा में हर की पैड़ी, डॉक्टर स्वराज विद्वान ऋषिकेश विधानसभा में त्रिवेणी घाट, प्रदेश कार्यालय सचिव श्री जगमोहन रावत राजपुर रोड विधानसभा में फवारा चौक, प्रदेश मीडिया संयोजक श्री मनवीर चौहान यमुनोत्री विधानसभा में चिन्यालीसौंड, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती रुचि भट्ट डोईवाला विधानसभा के बाघवाला, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री विपुल मैंदाेली डोईवाला विधानसभा में 6 नंबर पुलिया पर प्रमुख रूप से शामिल हुए।

इस दौरान प्रमुख चिन्हित स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा जनसहभागिता से आशीर्वाद का दिया सामूहिक रूप से प्रज्ज्वलित किया गया। ये दिया प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनकी दीर्घायु रहने और दीर्घकाल तक देश का नेतृत्व करने की कामना से जलाया गया। साथ उनके एक शासन प्रमुख के रूप में पहले मुख्यमंत्री फिर प्रधानमंत्री कार्यकाल में किए अभूतपूर्व एवं ऐतिहासिक कार्यों पर आभार एवं आशीर्वास के लिए भी रोशन किए गए। इस राष्ट्रव्यापी अभियान में घर घर दिवाली जैसी रोशनी का मकसद है, विकसित भारत निर्माण के लिए एकजुटता, पूर्ण समर्पण से पीएम मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ने के लिए संकल्पबद्ध होना।

 

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News