Homeराज्य समाचारउत्तराखंडलैंसडौन में अग्निवीरों से संवाद करेंगे एनएसए डोभाल और सीडीएस सुब्रमणि

लैंसडौन में अग्निवीरों से संवाद करेंगे एनएसए डोभाल और सीडीएस सुब्रमणि

एनएसए अजीत डोभाल और सीडीएस जनरल एनएस राजा सुब्रमणि 19 सितंबर को पहुंचेंगे लैंसडौन
गढ़वाल राइफल्स मुख्यालय में एनएसए डोभाल का पहला दौरा, तैयारियां तेज

राष्ट्रीय सुरक्षा के दो शीर्ष चेहरे पहुंचेंगे गढ़वाल राइफल्स मुख्यालय
गढ़वाल राइफल्स में होगा एनएसए और सीडीएस का रात्रि प्रवास, सैन्य गतिविधियों का लेंगे जायजा

लैंसडौन पहुंचेंगे एनएसए अजीत डोभाल और सीडीएस जनरल एनएस राजा सुब्रमणि
कोटद्वार : राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि 19 सितंबर को लैंसडौन पहुंचेंगे। गढ़वाल राइफल्स के मुख्यालय पहुंचने पर दोनों वरिष्ठ अधिकारियों का सैन्य परंपराओं के अनुरूप गर्मजोशी से स्वागत किया जाएगा। दोनों अधिकारियों के दौरे को लेकर सेना की ओर से व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं19 सितंबर को दोनों अधिकारियों का लैंसडौन में रात्रि प्रवास भी रहेगा। इस दौरान वे गढ़वाल राइफल्स के अग्निवीरों से मुलाकात कर उनसे संवाद करेंगे। साथ ही सेना की ओर से संचालित विभिन्न गतिविधियों का भ्रमण कर सैन्य गतिविधियों और तैयारियों की जानकारी लेंगे। बता दें कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का गढ़वाल राइफल्स के मुख्यालय लैंसडौन का यह पहला दौरा है। उनके पहली बार रेजिमेंटल सेंटर पहुंचने को लेकर गढ़वाल राइफल्स के अधिकारियों और जवानों में खासा उत्साह है। वहीं, सीडीएस जनरल एनएस राजा सुब्रमणि का भी गढ़वाल राइफल्स के साथ विशेष रेजिमेंटल जुड़ाव रहा है। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों के दौरे को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News