Homeराज्य समाचारउत्तराखंडविश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की...

विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना: पुलिस कर्मियों के सुख, समृद्धि कि की कामना

 

शस्त्रों और वाहनों की पूजा कर की सुख-समृद्धि की कामना

आज  विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून द्वारा पुलिस लाईन देहरादून में भगवान विश्वकर्मा जी की पूर्ण विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। पूजा अर्चना के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा भगवान विश्वकर्मा को सृजन, निर्माण एवं कौशल का देवता बताते हुए सभी पुलिस कर्मियों के सुख, समृद्धि एवं सुरक्षा की कामना की।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा शस्त्रों एवं सरकारी वाहनों की भी पूजा-अर्चना करते हुए बताया कि शस्त्र एवं वाहन ही हमारी कार्य क्षमता के मुख्य आधार हैं, जो जनता की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाते हैं, इसलिए उनकी पूजा करना हमारी गौरवशाली परंपरा और सम्मान का प्रतीक है।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक दूरसंचार, क्षेत्राधिकारी डालनवाला/सदर/डोईवाला/यातायात सहित पुलिस लाईन्स के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर जनपद देहरादून के समस्त थानों, चौकियों में भी विधिवत पूजा- अर्चना कर शस्त्रों तथा वाहनों की पूजा की गई।

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News