
गज्जी बैंड के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिरी स्कॉर्पियो, पुलिस-फायर टीम ने बचाई पांच जानें
खाई में समाई स्कॉर्पियो, पुलिस और फायर सर्विस के त्वरित रेस्क्यू से सभी सवार सुरक्षित
मसूरी में पर्यटकों की स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, पांचों को सुरक्षित निकाला
मसूरी-देहरादून मार्ग पर गज्जी बैंड के समीप बुधवार को पर्यटकों की स्कॉर्पियो एन वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर निकलकर खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने मसूरी पुलिस को दी।



सूचना मिलते ही कोतवाली मसूरी पुलिस एवं फायर सर्विस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस एवं फायर सर्विस टीम के प्रयासों से वाहन में सवार सभी पांच व्यक्तियों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।
सभी घायलों/सवारों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से उप जिला चिकित्सालय, मसूरी भेजा गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार वाहन संख्या UP14GH-0248 में पांच लोग सवार थे। इनमें उज्जवल त्यागी (19), चिराग त्यागी, अभिषेक त्यागी, यश त्यागी (20) और हनी त्यागी (20), सभी निवासी रुहाना, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश शामिल हैं।
पुलिस द्वारा सभी सवारों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। मामले में आवश्यक अग्रिम कार्रवाई प्रचलित है।
