
वादी की जमीन के कूटरचित कागजात तैयार कर कब्जा करने वाले गिरोह पर दून पुलिस की कार्रवाई
02 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
वादी श्री सचिन चंद पुत्र स्व० दिनेश चंद निवासी वसुंधरा एनक्लेव द्वारा थाना बसंत विहार पर एक लिखित तहरीर दी की सत्यम पुंडीर निवासी महारानी बाग़ थाना बसंत विहार द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उनके पिता के नाम के कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उनकी भूमि पर कब्जा कर लिया है। तहरीर के आधार पर थाना वसंत विहार पर मु0अ0सं0- 156/ 26 धारा 318(4)/336 (3)/338/340(2) बीएनएस बनाम सत्यम पुंडीर व अन्य पंजीकृत किया गया।
प्रकरण की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस टीम गठित कर प्रकरण में आवश्यक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए गए।
प्रकरण की विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्यों एव गवाहों के बयानों के आधार पर प्रकाश में आये 02 अभियुक्तो 1 : दिलीप कुमार गुप्ता पुत्र अशर्फीलाल तथा
2 : कर्मदास पुत्र जसवंत द्वारा मुख्य अभियुक्त सत्यम पुंडीर के साथ मिलकर उक्त भूमि के फर्जी दस्तावेज तैयार करना प्रकाश में आया।
विवेचना के दौरान प्रकाश में आए दोनों अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार उनके सभी संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही थी। पुलिस टीम द्वारा किए जा रहे हैं प्रयासों के परिणाम स्वरूप मुखबिर की सूचना पर दिनांक : 14-09-26 को मुकदमा उपरोक्त में फरार चल रहे अभियुक्त 1-दिलीप कुमार गुप्ता को त्यागी रोड से तथा 2- कर्म दास को इंजीनियर एन्क्लेव क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त*
1- दिलीप कुमार गुप्ता पुत्र अशर्फीलाल गुप्ता निवासी 87 त्यागी रोड, देहरादून, उम्र- 31 वर्ष
2- कर्म दास पुत्र जसवंत निवासी 52 महारानी बाग, सिटी मार्केट, वसंत विहार, उम्र- 31 वर्ष
*पुलिस टीम :-*
1- उ०नि० सुनील नेगी, चौकी प्रभारी इंदिरानगर
2- का० अनुज
3- का० बिजी
