Homeराज्य समाचारउत्तराखंडडिजिटल प्लेटफॉर्म पर होगी जनगणना-2027: कार्मिकों को दिया जा रहा विशेष प्रशिक्षण

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होगी जनगणना-2027: कार्मिकों को दिया जा रहा विशेष प्रशिक्षण

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां तेज, देहरादून में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू

1 दिसंबर से शुरू होगा जनगणना का द्वितीय चरण, देहरादून में अधिकारियों का प्रशिक्षण आरंभ

सटीक आंकड़ों और पारदर्शिता पर जोर, जनगणना-2027 के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित

 

देहरादून।जनगणना-2027 के द्वितीय चरण का कार्य 01 दिसम्बर 2026 से 04 जनवरी 2027 तक किया जाना प्रस्तावित है। इसी क्रम में जनगणना निदेशालय द्वारा जनपद देहरादून के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जनगणना कार्य के लिए तैनात चार्ज अधिकारियों, तकनीकी सहायकों एवं जनगणना कर्मियों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ किया गया। प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडेय एवं अपर जिलाधिकारी देहरादून के.के. मिश्रा द्वारा किया गया।

 

इस अवसर पर नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडे

 

य ने कहा कि जनगणना देश की सामाजिक, आर्थिक एवं जनसांख्यिकीय स्थिति के संबंध में महत्वपूर्ण आंकड़े उपलब्ध कराने का आधार है। उन्होंने कहा कि जनगणना-2027 विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस बार जनगणना कार्य को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से संपादित किया जाएगा। डिजिटल माध्यम से कार्य किए जाने से कार्मिकों को फील्ड स्तर पर जनगणना संबंधी विवरण दर्ज करने एवं कार्य को सुचारू रूप से संपादित करने में सुविधा मिलेगी। नगर आयुक्त ने सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों को निर्देशित किया कि जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य को पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता, सावधानी एवं समयबद्धता के साथ संपादित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनगणना के दौरान संकलित किए जाने वाले आंकड़ों की शुद्धता अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी कार्मिक प्रशिक्षण के दौरान निर्धारित प्रक्रियाओं एवं तकनीकी पहलुओं को गंभीरता से समझें तथा फील्ड में उनका सही ढंग से अनुपालन सुनिश्चित करें।

साथ ही इस मौके पर अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व विभाग के.के. मिश्रा ने कहा कि जनगणना के दौरान परिवार और सामाजिक स्थिति से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दर्ज की जाएगी। इसमें माता-पिता, वैवाहिक स्थिति, तलाक, एकल माता-पिता समेत अन्य सामाजिक एवं पारिवारिक जानकारियां शामिल हैं। साथ ही राष्ट्रीयता और जाति से संबंधित जानकारी भी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार दर्ज की जाएगी। उन्होंने वीजा पर आए लोगों और बिना अनुमति निर्धारित क्षेत्रों में घूमने वाले लोगों से संबंधित जानकारी को भी नियमानुसार दर्ज किए जाने की बात कही।

प्रशिक्षण के दौरान जनगणना निदेशालय के संयुक्त निदेशक देवेन्द्र सिंह एवं उप निदेशक द्वारा जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों, प्रक्रिया एवं आवश्यक दिशा-निर्देशों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर प्रदीप यादव एवं कुलदीप चौहान द्वारा जनगणना पोर्टल के माध्यम से कार्य किए जाने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया। प्रस्तुतीकरण के माध्यम से कार्मिकों को पोर्टल पर आवश्यक सूचनाएं दर्ज करने, ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाने तथा फील्ड स्तर पर आने वाली संभावित परिस्थितियों के संबंध में जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण शिविर में जनपद देहरादून की विभिन्न तहसीलों के समस्त तहसीलों नगर निगम नगर निकायों देहरादून एवं कैंटोनमेंट क्षेत्र समस्त चार्ज अधिकारी सहायक चार्ज अधिकारी टेक्निकल असिस्टेंट लिपिक डाटा एंट्री ऑपरेटर तथा अन्य अधिकारी तथा छावनी परिषद के संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे। प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के कार्य को निर्धारित समयसीमा में सटीक, व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संपादित करने हेतु कार्मिकों को आवश्यक तकनीकी एवं प्रक्रियात्मक जानकारी प्रदान करना है।

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News