
जानलेवा चाकू हमले का खुलासा, घटना के बाद फरार चल रहे चार आरोपी गिरफ्तार
घटना के बाद से ही अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए चारों युवक चल रहे थे फरार
घटना की गंभीरता के दृष्टिगत अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस टीम को दिए थे आवश्यक निर्देश
देहरादून: 05 सितंबर को वादिनी हिमांशी शर्मा पुत्री स्व0 अजय शर्मा निवासी वाणी विहार रायपुर द्वारा थाना रायपुर पर लिखित तहरीर दी कि दिनांक 04/09/2026 की रात्रि उनका भाई शशांक शर्मा वाणी विहार चौक राधा कृष्णा मंदिर के बाहर खडा था। तभी अचानक से वहाँ पर राहुल पाल निवासी करनपुर अपने साथियों के साथ आया और उनके भाई के साथ मारपीट करने लगा तथा उसके द्वारा उनके भाई पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया तथा वर्तमान में उसका महंत इंद्रेश अस्पताल में उपचार चल रहा है। तहरीर के आधार पर थाना रायपुर पर मु0अ0सं0- 361/2026 धारा- 109 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
अपराध की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिए गए। दिए गए निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा सुरागरसि पतारसि करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।
घटना के बाद से ही अभियोग में नामजद सभी अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहे थे, पर पुलिस द्वारा लगातार किये जा रहे अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप आज दिनाँक : 08-09-26 को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल चारों अभियुक्तों को पुरानी चुंगी रायपुर रोड से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तो से पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि पूर्व में रक्षाबंधन के दिन उनका शशांक शर्मा व उसके साथियों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था तथा उक्त विवाद के चलते उनके द्वारा शशांक को जान से मारने की नीयत से उस पर चाकू से हमला किया था।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त*
1- राहुल पाल पुत्र स्व0 अवनीश पाल निवासी ओल्ड डालनवाला देहरादून
हाल पता – कृष्णा एनक्लेव आमवाला थाना रायपुर देहरादून उम्र 37 वर्ष
2- विनय पाल पुत्र राजेश पाल निवासी 62/103 ओल्ड डालनवाला थाना डालनवाला देहरादून उम्र 30 वर्ष।
3- आशीष पाल पुत्र राकेश पाल निवासी 62/103 ओल्ड डालनवाला थाना डालनवाला देहरादून उम्र 26 वर्ष।
4- समीर पुत्र फुरकान अहमद निवासी 113 नदी रिस्पना सीमेंट रोड मस्जिद वाली गली थाना डालनवाला देहरादून उम्र 26 वर्ष।
*पुलिस टीम :-*
1- व0उ0नि0 भरत सिंह रावत, थाना रायपुर देहरादून।
2- उ0नि0 नरेंद्र बिष्ट
3- अ0उ0नि0 सुनील रावत
4- हे0का0 प्रकाश
5- हे0कानि0 प्रेम पवार
6- का0 मनोज कुमार
7- का0 मुकेश कंडारी
