15.8 C
Dehradun
Sunday, February 22, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारउत्तराखंडअच्छी खबर । जिला कारागार परिसर सुद्धोवाला एवं सचिवालय परिसर को घोषित...

अच्छी खबर । जिला कारागार परिसर सुद्धोवाला एवं सचिवालय परिसर को घोषित किया गया ‘ईट राइट कैंपस’, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सौंप 

 

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण भारत सरकार एफएसएसएआई द्वारा उत्तराखंड सचिवालय परिसर एवं जिला कारागार परिसर सुद्धोवाला को ईट राईट कैंपस घोषित किया गया है।
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिव, सचिवालय प्रशासन एवं महानिरीक्षक जेल को भारत सरकार द्वारा निर्गत प्रमाण पत्र सौंपते हुए इस पहल को महत्वपूर्ण एवं सराहनीय बताया। उत्तराखंड सचिवालय ईट राइट कैंपस के रूप में प्रमाणीकृत देश की चुनिंदा सचिवालय परिसरों में शामिल हो गया है । सुरक्षित स्वास्थ्य एवं पर्यावरण दृष्टि से बेहतर भोजन उपलब्ध कराने एवं स्वच्छता के मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण द्वारा राज्य सचिवालय परिषद एवं जिला कारागार परिसर को ईट राईट कैंपस का प्रमाण पत्र निर्गत किया गया।

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय प्रशासन की की सराहना

इस अवसर पर राज्य सचिवालय स्थित सभागार में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य सचिव द्वारा भारत सरकार की ओर से निर्गत ईट राईट कैंपस प्रमाण पत्र को सचिवालय प्रशासन के सचिव दीपेंद्र चौधरी एवं उपमहानिरीक्षक जेल को प्रदान किया गया। इस महत्वपूर्ण एवं कारगर पहल के लिए मुख्य सचिव ने सचिवालय प्रशासन की सराहना की और कार्यक्रम में मौजूद महा निरीक्षक जेल की ओर से ईट राईट कैंपस प्रमाणीकरण के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News