Homeराज्य समाचारसंत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती पर भव्य “कलश...

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती पर भव्य “कलश वंदन” कार्यक्रम आयोजित

 

रुड़की। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में  झबरेड़ा क्षेत्र के रुड़की में सामाजिक समरसता, संगठनात्मक एकता एवं व्यापक जनभागीदारी के उद्देश्य से भव्य “कलश वंदन” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, श्रद्धालुओं एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने सहभागिता की।
रविवार को झबरेड़ा विधानसभा-रुड़की  देव फार्म हाऊस में कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, इसके पश्चात संत रविदास जी महाराज के जयघोष एवं भक्तिभाव के बीच भव्य “कलश वंदन यात्रा” निकाली गई। मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना एवं कलश वंदन किया गया। इस दौरान संत रविदास जी महाराज के भजनों की प्रस्तुति दी गई तथा उनके चरणों में श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों का स्मरण किया गया।


संत रविदास जी महाराज के समता, सामाजिक न्याय, भाईचारे एवं मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना, समाज में सामाजिक समरसता एवं आपसी एकता को मजबूत करना तथा संगठनात्मक रूप से कार्यकर्ताओं एवं समाज के सभी वर्गों की सक्रिय हो।
कार्यक्रम में संबोधित करते हुए उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री खजान दास जी ने संत रविदास जी महाराज के जीवन, दर्शन एवं उनके सामाजिक चिंतन पर विस्तृत चर्चा की, उन्होंने कहा कि संत रविदास जी ने अपने विचारों और कार्यों के माध्यम से समाज को समानता, प्रेम, भाईचारे और मानवता का मार्ग दिखाया। उनके विचार आज भी समाज और राष्ट्र के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं। उनका जीवन सामाजिक भेदभाव को समाप्त कर समतामूलक एवं न्यायपूर्ण समाज के निर्माण की प्रेरणा देता है।
राज्यमंत्री एवं भाजपा प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलबीर घुनियाल, ने कहा कि गुरु रविदास जी को केवल उनकी जयंती पर स्मरण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करना आवश्यक है। जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्र के आधार पर किसी के साथ भेदभाव न करने, जरूरतमंदों की सहायता करने, श्रम का सम्मान करने तथा समाज में भाईचारे एवं सद्भाव को मजबूत करने का संकल्प ही संत रविदास जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस मौके पर कलश वंदन यात्रा के दौरान विभिन्न मंडलो को कलश वितरण किए गए l
इस अवसर पर राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल, प्रदेश अनु.मोर्चा महामंत्री विनोद कुमार लक्खा, रुड़की भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.मधु सिंह, अनुसूचित मोर्चा रुड़की के जिलाध्यक्ष नीटू सिंह मंडावर, भाजपा अनु.मोर्चा के मीडिया संयोजक रणजीत सिंह जाखी, दयाराम, आनंद कुमार, जीतेन्द्र कुमार, वेजयंती माला, नरेंद्र कुमार, सुभम एवं डा.हर्ष कुमार सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

 

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News